August 23, 2026

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर - oneplus nord ce6 5g discount 8000mah battery 144hz amoled display snapdragon processor

वनप्लस नॉर्ड CE6 5G स्मार्टफोन Amazon पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 8000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज वैल्यू के साथ इसकी कीमत और भी कम हो सकती है।

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी इन दिनों कोई दमदार बैटरी, फास्ट प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो OnePlus Nord CE6 आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकता है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

खास बात यह है कि इस समय फोन ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे इसे पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। कीमत और ऑफर के हिसाब से ये फोन मिड-रेंज सेगमेंट में यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आता है। चलिए पहले इस डील के बारे में जान लेते हैं...

OnePlus Nord CE6 पर डिस्काउंट

वनप्लस के इस शानदार फोन की कीमत वैसे तो ₹40,999 है, लेकिन अभी आप इसे Amazon से सिर्फ ₹37,999 में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, फोन पर कई बेहतरीन बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं, जहां HDFC, ICICI या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके आप ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे इसकी कीमत और भी कम हो जाएगी।

साथ ही फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले ₹35,500 तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं। फोन को आप 'No Cost EMI' ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं, जिससे आप इस डिवाइस को 2,121 रुपये की आसान मासिक किश्तों में खरीद सकते हैं। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर, आप इस डिवाइस को काफी कम कीमत पर अपना बना सकते हैं।

OnePlus Nord CE6 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord CE6 में 8,000mAh बैटरी है, जो 2 दिन से ज्यादा का पावर दे सकती है। फोन में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में शानदार 6.78-इंच 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें बहुत पतले बेजल और बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए 3200Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है।

डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट और OxygenOS 16 मिल रहा है। यह डिवाइस अपने 50MP के प्राइमरी कैमरा और 32MP के सेल्फी कैमरे, दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। साथ ही, यह IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ मजबूत मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी ऑफर करता है।