
ये नजारा 60 हजार के लायक है? Image Credit source: Instagram/ totoeyess
बेंगलुरु में फ्लैट का किराया सुनकर आजकल लोगों के होश ही उड़ जा रहे हैं. देश की IT राजधानी होने का टैग तो है ही, ऊपर से हर महीने हजारों युवा नौकरी और करियर के चक्कर में इस शहर में आ रहे हैं. नतीजा क्या, जहां देखो वहां घरों की मांग आसमान पर है.
अभी सीन ऐसा है कि नए-नए IT पार्क खुल रहे हैं, बड़ी-बड़ी कंपनियां अपना ऑफिस बढ़ा रही हैं और Work From Home खत्म करके सबको वापस ऑफिस बुलाया जा रहा है. ऐसे में बेलंदूर, व्हाइटफील्ड, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, HSR लेआउट जैसी जगहों पर तो हालत और भी ज्यादा टाइट है. घर कम हैं और लेने वाले बहुत ज्यादा. इसी वजह से किराया हर महीने बढ़ता ही जा रहा है. कई जगह तो मकान मालिक 2 से 3 महीने का एडवांस डिपॉजिट भी मांगने लगे हैं.
क्या दिखा इस वीडियो में?
इसी किराए वाली टेंशन के बीच एक वीडियो ने इंटरनेट पर खूब धूम मचा रखी है. इंस्टाग्राम पर @totoeyess नाम की एक लड़की, जिसका नाम करिश्मा बताया जा रहा है, उसने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है और लोग उसी पर बहस कर रहे हैं. दरअसल करिश्मा ने कुछ दिन पहले बताया था कि वो बेंगलुरु में एक फ्लैट में रहती है जिसका किराया 60,000 रुपये महीना है. अब लोगों के मन में सवाल था कि आखिर 60 हजार में ऐसा क्या मिल रहा है? तो इस सवाल का जवाब देने के लिए करिश्मा ने एक नया वीडियो बनाया.
इस वीडियो में वो कहती हैहाय दोस्तों, मेरे पिछले वीडियो में मैंने बताया था कि मेरे घर का किराया 60,000 रुपये है. आज मैं आपको दिखाती हूं कि मेरे इस घर से बाहर का नजारा कैसा दिखता है. मुझे कमेंट में बताना कि क्या ये नजारा 60 हजार के लायक है या मैं ज्यादा पैसे दे रही हूं. वीडियो में करिश्मा अपने कमरे की खिड़की और बालकनी से बाहर का व्यू दिखाती है. काफी खुला-खुला सा नजारा है, दूर तक शहर दिख रहा है, हरियाली भी है और भीड़भाड़ वाला फील बिल्कुल नहीं है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं
एक तरफ कुछ लोग बोल रहे हैं कि भाई 60,000 रुपये किराए पर देना तो पैसे की बर्बादी है. इतने में तो छोटे शहर में EMI पर अपना घर आ जाएगा. हर महीने इतना पैसा सिर्फ किराए पर क्यों फूंकना? एक यूजर ने तो सीधे लिख दिया कि हर महीने 60 हजार किराया क्यों बर्बाद करना?
यह भी पढ़ें: डिग्री के बाद भी नहीं मिल रही नौकरी? इस शख्स ने बताया 15 दिन में जॉब पाने का तरीका, इस फॉर्मूले से बदलेगी आपकी किस्मत
तो दूसरी तरफ कई लोगों को उसका फ्लैट और वहां से दिखने वाला व्यू बहुत पसंद आ रहा है. उनका कहना है कि बेंगलुरु जैसे शहर में, जहां अच्छी लोकेशन पर एक ढंग का 1BHK भी 30-35 हजार में मिलता है, वहां अगर इतना खुला और शांत व्यू मिल रहा है तो 60 हजार जायज है. शांति, लोकेशन और सुकून का भी तो पैसा लगता है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More