ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों की तारीखों और वेन्यू का खुलासा हो गया है.
ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों की तारीखों और वेन्यू का खुलासा हो गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/05/odi-world-cup-2027-2026-08-05-15-37-06.jpg)
ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल होना है. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं. इस बार वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 8 टीमें अपनी आईसीसी रैंकिंग के दम पर टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाएंगी, जबकि 2 टीमें मेजबान होने के नाते क्वालीफाई करेंगी. वहीं बची 4 टीमों का चयन क्वालिफायर राउंड से होगा. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफायर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों की तारीखों का खुलासा हो गया है. आईसीसी ने तय किया है कि फरवरी से लेकर मार्च तक क्वालिफायर के मुकाबले खेले जाएंगे. ICC की ओर से पहले ही इसके फॉर्मेट का ऐलान किया जा चुका है. हालांकि, क्वालिफायर मैचों का आयोजन कब होगा इसकी तारीखें तो आ गई हैं, लेकिन इसके वेन्यू अभी तय नहीं किए गए हैं.
22 फरवरी से 23 मार्च तक खेले जाएंगे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर मैच
वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होने में अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है. हालांकि, अभी तक इसकी सटीक तारीखों का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 अक्टूबर से नवंबर तक खेला जाएगा. हालांकि, टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के क्वालिफायर मैच अगले साल 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक, यानी करीब एक महीने तक खेले जाएंगे. यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन 6 टीमों का फैसला भी हो जाएगा, जो वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगी. बता दें कि इस बार वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. आईसीसी ने इसके वेन्यू का ऐलान कर दिया है. इस बार कुल 12 स्टेडियमों में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें सबसे ज्यादा साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू शामिल हैं.
Cricinfo has learned that while the ICC has finalised the tournament dates, the venue for 2027 ODI World Cup Qualifier remains undecided https://t.co/t23nVZZbeipic.twitter.com/9zijFGhDWM
— Cricinfo (@cricinfo) August 5, 2026
क्वालीफिकेशन के लिए क्या होगा फॉर्मेट
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफिकेशन के लिए कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. इस क्वालीफायर को जीतने वाली टीम सीधे 14 टीमों में अपनी जगह बनाएंगी. वहीं जो टीमें इस क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहेंगी, उन्हें वर्ल्ड कप के मुख्य राउंड में जाने से पहले 'सुपर सीरीज' का पहला दौर खेलना होगा. यहां जो टीम टॉप पर रहेगी, वो 12 टीमों का हिस्सा होगी और वनडे वर्ल्ड कप के लिए आगे जाएंगी. हालांकि सुपर सीरीज भी वर्ल्ड कप का ही एक हिस्सा होगा. इस बार आईसीसी के नए नियम के कारण क्वालीफायर से आने वाली टीमों के लिए वर्ल्ड कप की राह पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गई है.
यह भी पढ़ें: Explainer: इंडियन क्रिकेटर्स को कैसे मिलती है सरकारी नौकरी? जानिए ईशान किशन को RBI देता है कितनी सैलरी
30 सितंबर 2026 है आईसीसी रैंकिंग की कटऑफ डेट
ICC नियमानुसार, जो टीमें 30 सितंबर 2026 तक ICC वनडे रैंकिंग के टॉप-8 में रहेंगी, वे सीधे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेंगी. रैंकिंग में नीचे रहने वाली अन्य दो फुल-मेंबर टीमों को मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर राउंड खेलना होगा. वहीं, मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. हालांकि, तीसरे सह-मेजबान नामीबिया को एसोसिएट सदस्य होने के कारण सीधी एंट्री नहीं मिली है और उसे क्वालीफायर राउंड खेलना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें