September 29, 2026

October 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, 5 राशियों का गोल्डन टाइम, 3 का बिगड़ेगा बजट, जानें मेष से मीन तक का हाल

113

कैसा रहेगा अक्टूबर 2026 का महीना?

Image Credit :

Meta AI

कैसा रहेगा अक्टूबर 2026 का महीना?

Monthly Rashifal 1-31 October 2026: अक्टूबर 2026 का महीना ज्योतिषिय दृष्टिकोण से बहुत खास रहेगा। इस महीने में सिर्फ 3 बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। ये ग्रह हैं सूर्य, बुध और शुक्र, जबकि अन्य ग्रह राहु-केतु, शनि, गुरु और मंगल अपने स्थान पर बने रहेंगे। इनके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशियों पर अलग-अलग असर डालेगी। मासिक राशिफल से जानिए अक्टूबर 2026 का महीना किस राशि के लिए कैसा रहेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

213

मेष राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

मेष राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और रुके हुए काम भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। महीने के बीच किसी शादी या फैमिली फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। हालांकि प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों के बीच विवाद बढ़ सकता है। किसी बात को लेकर आपको अपमानित महसूस करना पड़ सकता है, जिसका फायदा विरोधी उठाने की कोशिश करेंगे। अगर आप अपने काम में ईमानदारी बनाए रखेंगे तो मुश्किल हालात भी संभल जाएंगे।

313

वृषभ राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

वृषभ राशिफल अक्टूबर 2026

जॉब में आपके काम समय पर पूरे होंगे और वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की तारीफ भी हो सकती है। विदेश जाने का प्लान बना रहे लोगों का इंतजार इस महीने खत्म हो सकता है। दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा और त्योहारों का खुलकर आनंद लेने का मौका मिलेगा। इनकम में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र का विस्तार भी हो सकता है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। जमीन-मकान से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है।

413

मिथुन राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

मिथुन राशिफल अक्टूबर 2026

513

कर्क राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

कर्क राशिफल अक्टूबर 2026

महीने की शुरुआत जॉब को लेकर थोड़ी टेंशन वाली हो सकती है। काम का स्ट्रेस बढ़ने से मन परेशान रह सकता है, इसलिए खुद को आराम देने के लिए समय निकालें। इनकम अच्छी रहेगी और कई कामों में परिवार का सपोर्ट मिलेगा। दोस्तों का सहयोग भी बना रहेगा। संतान आपकी बात मानेगी और इससे आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में कुछ लोग आपको गिफ्ट दे सकते हैं। बिजनेस में कोई नया ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में खुशियां रहेंगी।


ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 8 अक्टूबर से 4 राशियों के अच्छे दिन, करियर-नौकरी में तरक्की, लव लाइफ रहेगी खुशहाल

613

सिंह राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

सिंह राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने आपकी इनकम अच्छी रह सकती है और कामों में सफलता मिलने के योग हैं। नई प्रॉपर्टी से फायदा कमाने का कोई मौका मिल सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पुराने मतभेद भी दूर हो सकते हैं। जॉब में राहत मिलेगी और अधिकारियों का सपोर्ट भी मिलेगा। बिजनेस के लिए समय अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

713

कन्या राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

कन्या राशिफल अक्टूबर 2026

आलस के कारण इस महीने आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई तैयार प्लान अचानक फेल हो सकता है, इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न करें। विवादों और कंट्रोवर्शियल मामलों से दूर रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार को लेकर समय मिला-जुला रह सकता है। आपकी इनकम मजबूत बनी रहेगी और दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ रिश्ता अच्छा और सपोर्टिव रहेगा।

813

तुला राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

तुला राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने आपकी इनकम में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें और हर पहलू को अच्छे से समझ लें। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। संतान से जुड़ा पुराना विवाद खत्म होने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी होगी। लव लाइफ में प्यार और अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी। प्रेमी जोड़े रोमांटिक ट्रिप पर भी जा सकते हैं। बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना सही रहेगा।

913

वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

वृश्चिक राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने कोई सीक्रेट प्लान सफल हो सकता है। इनकम में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं रहेगा और कमाई स्थिर बनी रह सकती है। जमीन से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है और लव लाइफ में भी अच्छा समय रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। जॉब के लिहाज से महीना अच्छा रहेगा, फिर भी अगर आप नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो कोशिश जारी रख सकते हैं।

1013

धनु राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

धनु राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। परिस्थितियों को अच्छी तरह समझने के बाद ही आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्क प्लेस पर माहौल अच्छा रहेगा और लव लाइफ भी खुशहाल रह सकती है। पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज या गिफ्ट मिलने की संभावना है। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। संतान से जुड़े मामलों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। जॉब और बिजनेस में मुनाफा उम्मीद से थोड़ा कम रह सकता है।

1113

मकर राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

मकर राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने घर में मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है और भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस को लेकर बनाए गए प्लान सफल हो सकते हैं। वर्क प्लेस का माहौल अच्छा रहेगा। जॉब में दिए गए टारगेट समय पर पूरे करने में सफल होंगे। प्रमोशन के मौके भी मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए समय अच्छा रहेगा और नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बन सकता है। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। महीने के बीच ससुराल पक्ष के किसी से विवाद हो सकता है।

1213

कुंभ राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

कुंभ राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने कहीं बाहर घूमने या छुट्टियां मनाने का मौका मिल सकता है। इनकम अच्छी रहेगी और संतान का सपोर्ट भी मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। जॉब में आपके टारगेट पूरे होंगे, लेकिन बिजनेस में आप अपनी क्षमता के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। धीरे-धीरे निराशा कम होगी और काम करने की इच्छा बढ़ेगी। पार्टनर की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा।

1313

मीन राशिफल अक्टूबर 2026

Image Credit :

Getty

मीन राशिफल अक्टूबर 2026

इस महीने परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा और घर में मेहमानों का आना-जाना भी लगा रह सकता है। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और कई कामों में सफलता मिलने से खुशी महसूस होगी। वर्क प्लेस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए समय अच्छा है और आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। गुरु के प्रभाव से धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और कोई शुभ खबर भी मिल सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.