Published: Saturday, October 3, 2026, 10:33 [IST]
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। इंडोनेशिया के बाली में एक्ट्रेस एक बड़े हासदे का शिकार हो गई हैं। खबर है कि इस एक्सीडेंट में नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। चोट के बाद उन्हें बाली के ही एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन नुसरत ने आगे का इलाज भारत में कराने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें बाली से एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया है।
नुसरत भरूचा की हालत गंभीर, रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर
मुंबई पहुंचने के बाद नुसरत भरूचा को स्ट्रेचर पर सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की हालत फिलहाल गंभीर है और डॉक्टरों ने जल्द से जल्द उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की सलाह दी है। एक्ट्रेस की खराब हालत की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
मुंबई में होगी नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी
नुसरत भरूचा की पब्लिसिस्ट संचिता त्रिवेदी के मुताबिक मुंबई में डॉक्टर जल्द ही एक्ट्रेस की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कर सकते हैं। चोट की गंभीरता और सर्जरी के बाद रिकवरी में लंबा समय लगने की संभावना है। ऐसे में कुछ समय के लिए नुसरत भरूचा की प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी प्रभावित हो सकती हैं।
प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते बाली पहुंची थीं एक्ट्रेस
वहीं एक्ट्रेस की टीम की ओर से फैंस से अपील की गई है कि वह नुसरत को लेकर ज्यादा चिंता न करें और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस नुसरत भरूचा अरने एक प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते बाली पहुंची थीं। काम के साथ साथ वह बाली में अपनी छुट्टियां भी इन्जॉय कर रही थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की थीं लेकिन अचानक हुए एक बड़े हादसे ने उनकी ट्रिप को मुश्किल दौर में बदल दिया।
पहले भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो चुकी हैं नुसरत भरूचा
-नुसरत भरूचा के लिए चोटिल होने का ये पहला अनुभव नहीं है। अप्रैल 2023 में फिल्म 'अकेली' की शूटिंग के दौरान वह एक सीन फिल्माते वक्त बुरी घायल हो गई थीं। बताया गया था कि सीन में उन्हें भागना था और ऐसे में संगमरमर के फ्लोर पर उनका पैर फिसल गया था। एक्ट्रेस फ्लोर पर भागते हुए जोर से गिरी थीं जिससे उनके सिर में काफी चोट लग गई थी। घटना के बाद वह काफी रेशान हो गई थीं और रेस्ट पर थीं।
-इससे कुछ महीने पहले जनवरी 2023 में भी फिल्म 'छोरी 2' की शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा को चोट लगी थी। एक एक्शन सीन करते वक्त उनके चेहरे पर चोट आ गई थी, जिसके बाद उन्हें टांके लगवाने पड़े थे। उस दौरान टांके लगवाते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।
साल 2021 में भी शूटिंग के दौरान बिगड़ी थी नुसरत की तबीयत
-नुसरत भरूचा की तबीयत अगस्त 2021 में भी शूटिंग के दौरान काफी बिगड़ गई थी। उस वक्त वह लव रंजन की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और लगातार कई दिनों तक काम करने की वजह से काफी थक गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सेट पर ही अचानक चक्कर आने लगे थे और वह ठीक से बात तक नहीं कर पा रही थीं।
-इसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया था कि उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था और डॉक्टरों ने इसे सीरियस वर्टिगो अटैक बताया था। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी और फिल्म की शूटिंग भी कुछ समय के लिए रोक दी गई थी।
महाकालेश्वर मंदिर जाने को लेकर भी हुई थी चर्चा
-नुसरत भरूचा साल 2025 में उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब वह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने वहां दर्शन करने के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया था। बाद में उन्होंने मंदिर से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में जय श्री महाकाल लिखा था।
-एक्ट्रेस की इस धार्मिक यात्रा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने नुसरत भरूचा के मंदिर जाने और हिंदू धार्मिक रीति-रिवाज में शामिल होने को लेकर टिप्पणी की थी और इसे इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ बताया था। ये बयान उस समय सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चा का विषय बना था।
-फिलहाल नुसरत भरूचा की प्राथमिकता उनकी हेल्थ है। मुंबई पहुंचने के बाद डॉक्टर उनकी चोट और आगे के इलाज की प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। फैंस को अब एक्ट्रेस की सर्जरी और रिकवरी से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।