August 22, 2026

राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे में हंगामा हो गया. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

Written By : संतोष सिंह |  Updated at : 22 Aug 2026 08:54 AM (IST)

Preferred Sources

Rahul Gandhi Pune event allegations of students being assaulted राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 22 अगस्त को होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम से एक दिन पहले पुणे में हंगामा हो गया. COEP कॉलेज परिसर और हॉस्टल के छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. हॉस्टल कैंपस में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए.

घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. विजय वडेट्टीवार, सतेज पाटील और विश्वजीत कदम धरने पर बैठ गए. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया.

कांग्रेस के 2 कार्यकर्ता घायल
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों के बीच झड़प हो गई. इस घटना के बाद कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इस मारपीट में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों को इलाज के लिए संचेती अस्पताल ले जाया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हाल जाना.

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बढ़ा तनाव
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 22 अगस्त को पुणे में आयोजित होना है. कार्यक्रम को लेकर पहले ही पुलिस और प्रशासन की ओर से कई शर्तें लगाई गई हैं. कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले कॉलेज परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हुई. घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे. फिलहाल पुलिस की जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

ये भी पढ़ें 

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

संतोष सिंह एबीपी लाइव में कार्यरत हैं. वो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख़बरों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 1 दशक से सक्रिय हैं. संतोष ने अपने करियर की शुरुआत न्यूज़ चैनल में टिकर (ब्रेकिंग) से की थी. 

संतोष इससे पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. संतोष ने JIMMC नोएडा से मास कम्युनिकेशन में PG डिप्लोमा किया है.

Read More

Published at : 22 Aug 2026 07:46 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola