August 20, 2026

Nokia का नया 4G फीचर फोन जल्द आएगा, 2.4 इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी भी - nokia 125 4g 2nd edition launch specifications 24 inch display 1450mah battery s30 plus feature phone

HMD जल्द ही Nokia 125 4G 2nd Edition फीचर फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले, 1450mAh बैटरी और 0.3MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो बेसिक यूज के लिए उपयुक्त हैं।

Nokia का नया 4G फीचर फोन जल्द आएगा, 2.4 इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी भी

Nokia का नया 4G फीचर फोन जल्द आएगा, 2.4 इंच डिस्प्ले और 1450mAh बैटरी भी 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी नोकिया के क्लासिक फीचर फोन के दीवाने हैं? अगर हां तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, HMD एक नए 4G फीचर फोन को पेश करने की तैयारी में है, जिसे Nokia 125 4G 2nd Edition के नाम से पेश किया जा सकता है।

फोन से जुड़ी डिटेल्स लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन सामने आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मॉडल पुराने Nokia फीचर फोन की तरह आर्डिनरी डिजाइन और जरूरी फीचर्स के साथ आ सकता है।

रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि Nokia 125 4G 2nd Edition को दो कलर ऑप्शन Dark Blue और Silver में पेश किया जा सकता है। फोन का फोकस स्मार्टफोन जैसी सुविधाओं के बजाय कॉलिंग, मैसेजिंग और बेसिक मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस पर रहेगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

Nokia 125 4G 2nd Edition के स्पेसिफिकेशन्स

हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नया Nokia 125 4G 2nd एडिशन 2.4 इंच का LCD डिस्प्ले से लैस हो सकता है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 320x240 पिक्सल बताया जा रहा है। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। फोन को आसानी से यूज और कैरी किया जा सकेगा।

परफॉर्मेंस के लिए नोकिया के इस फोन में 64MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। साथ ही फोन में स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। HMD के कई नए Nokia फीचर फोन इसी हल्के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ रहे हैं।

Nokia 125 4G 2nd Edition के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन के फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों में 0.3MP कैमरा मिल सकता है। रियर कैमरे के साथ LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है। हालांकि ये कैमरे आज के स्मार्टफोन के मुकाबले काफी बेसिक से लगते हैं, लेकिन फीचर फोन सेगमेंट में नॉर्मल फोटो और दूसरे छोटे-मोटे कामों के लिए इनका यूज किया जा सकता है।

डिवाइस में 1450mAh की बैटरी मिल सकती है। फीचर फोन में कम पावर खपत के चलते ये बैटरी लंबे टाइम तक चलने की उम्मीद है। खासतौर पर कॉलिंग और नॉर्मल यूज करने वाले यूजर्स के लिए बैटरी बैकअप इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है।

कीमत और लॉन्च डेट नहीं आई सामने

HMD ने फिलहाल Nokia 125 4G 2nd Edition की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। फोन की पूरी कनेक्टिविटी डिटेल्स भी अभी तक सामने नहीं आई हैं।

यह भी पढ़ें- Nokia का सस्ता फ्लिप फोन: डुअल डिस्प्ले, 4G कनेक्टिविटी और 1450mAh की बैटरी भी