July 24, 2026

Nokia 123 Shield हुआ लॉन्च: 19 दिन की बैटरी, रग्ड डिजाइन और USB-C पोर्ट से है लैस, जानें कीमत - Haribhoomi

HMD ने Nokia 123 Shield फीचर फोन लॉन्च किया है। इसमें USB-C पोर्ट, 19 दिन की बैटरी, 2.4-इंच डिस्प्ले, 2G सपोर्ट, FM रेडियो, MicroSD सपोर्ट और रग्ड डिजाइन मिलता है। जानें इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन।

Nokia 123 Shield Launch

Nokia 123 Shield हुआ लॉन्च: 19 दिन की बैटरी, रग्ड डिजाइन और USB-C पोर्ट से है लैस, जानें कीमत।

  • Published: 24 Jul 2026, 10:01 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:02 AM IST

HMD ने अपने फीचर फोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Nokia 123 Shield को लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे अपनी सबसे किफायती रग्ड (Rugged) फीचर फोन के रूप में पेश कर रही है, जिसे खास तौर पर आउटडोर काम करने वाले लोगों और बैकअप फोन की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल इसकी वैश्विक कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बुल्गारिया और ग्रीस के रिटेल स्टोर्स में इसकी कीमत 35 से 40 यूरो (लगभग ₹3,500 से ₹4,000) के बीच देखी गई है।

Nokia 123 Shield के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Nokia 123 Shield का डिजाइन बेहद मजबूत और उपयोगी रखा गया है। फोन के किनारों पर टेक्सचर्ड प्लास्टिक फिनिश दी गई है, जिससे इसे पकड़ना आसान हो जाता है। पानी, धूल और रेत से सुरक्षा के लिए नीचे की तरफ पोर्ट्स पर रबर कवर दिया गया है। इसके अंदर USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है।

फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें Unisoc SC6531E प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4MB RAM और 4MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 32GB तक के MicroSD कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। पीछे की तरफ एक QVGA कैमरा और LED फ्लैश मौजूद है, जो सामान्य फोटोग्राफी के लिए उपयोग किया जा सकता है।

FM रेडियो और टॉर्च
Nokia 123 Shield में FM रेडियो दिया गया है, जो बिना वायर वाले हेडफोन के भी काम करता है। इसके अलावा फोन में एक बिल्ट-इन टॉर्च भी है, जिसे HMD ने पुराने Nokia 110 मॉडल की तुलना में अधिक चमकदार बताया है।

ये भी पढ़े-: OnePlus N6x India Launch: 31 जुलाई को आएगा नया बजट स्मार्टफोन, डिजाइन और कलर ऑप्शन से उठा पर्दा

नेटवर्क और बैटरी
यह फीचर फोन केवल 2G नेटवर्क (GSM 900/1800) को सपोर्ट करता है और इसमें Dual Mini SIM स्लॉट मिलता है। हालांकि, कई देशों में 2G नेटवर्क धीरे-धीरे बंद किए जा रहे हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपने क्षेत्र में 2G उपलब्धता जरूर जांच लें।

HMD के अनुसार, Nokia 123 Shield एक बार चार्ज करने पर 19 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने में सक्षम है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है। Nokia 123 Shield का वजन 108 ग्राम है। यह फोन ग्रीन और पर्पल दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा।