Noise ने अपने नए 'Clutch' ब्रांड के तहत भारत में पहला गेमिंग हेडफोन Noise Clutch HP-P01 लॉन्च करके गेमिंग ऑडियो सेगमेंट में कदम रख दिया है। ...और पढ़ें

Noise Clutch HP P01 को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Noise ने नए Clutch ब्रांड के तहत अपने पहले डेडिकेटेड गेमिंग हेडफोन Clutch HP-P01 के साथ भारत में गेमिंग ऑडियो सेगमेंट में एंट्री कर ली है। ये हेडसेट मोबाइल डिवाइसेस, PC और कंसोल यूज करने वाले गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 50mm ड्राइवर, 24ms की लो-लेटेंसी वायरलेस कनेक्टिविटी और एक डिटेचेबल बूम माइक्रोफोन है। ये 7.1 वर्चुअल सराउंड साउंड, RGB लाइटिंग और 40 घंटे तक की बैटरी लाइफ भी ऑफर करता है। Noise का ये लेटेस्ट गेमिंग हेडसेट इस महीने के अंत में होने वाले ऑफिशियल रोलआउट से पहले देश में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है।
Noise Clutch HP-P01 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Noise Clutch HP-P01 की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और ये एक्सक्लूसिव तौर पर Noise की वेबसाइट के जरिए प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक/रेड, पर्पल/गोल्ड और ग्रे/ग्रीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा, जिसकी डिलीवरी 27 अगस्त के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
Noise की तैयारी 2026 के दौरान Clutch लाइनअप में और भी नए गेमिंग ऑडियो प्रोडक्ट्स जोड़ने की है।
Noise Clutch HP-P01 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Noise Clutch HP-P01 में 20Hz से 20kHz फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स वाला 50mm डायनामिक ड्राइवर दिया गया है। इसका इम्पेडेन्स 32ohms (±15% टॉलरेंस के साथ) और सेंसिटिविटी रेटिंग 120 ±2dB है। ये हेडसेट स्टीरियो और टॉगल होने वाली 7.1 वर्चुअल सरराउंड साउंड को सपोर्ट करता है। वॉयस कम्युनिकेशन के लिए हेडफोन्स में एक डिटेचेबल कार्डियोइड बूम माइक्रोफोन आता है, जिसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20kHz और सेंसिटिविटी -35 ±2dB है। ऑन-इयर कंट्रोल की मदद से यूजर्स माइक्रोफोन को आसानी से म्यूट कर सकते हैं।

Noise का Clutch HP-P01 चार कनेक्शन मोड्स के जरिए 2.4GHz वायरलेस, ब्लूटूथ 6.0 और 3.5mm वायर्ड कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इसमें 24ms की वायरलेस लेटेंसी का दावा किया गया है और ये PCs, लैपटॉप्स, PlayStation 4, PlayStation 5, Xbox कंसोल्स, Nintendo Switch और मोबाइल डिवाइसेस के साथ कंपैटिबल है।
Noise Clutch HP-P01 में 600mAh की बैटरी दी गई है जो RGB लाइटिंग ऑफ रहने पर 40 घंटे तक और लाइटिंग ऑन रहने पर 20 घंटे तक का प्लेबैक देती है। इसे USB Type-C के जरिए फुल चार्ज होने में लगभग दो घंटे का समय लगता है।
लगभग 300±5 ग्राम वजन वाले इस Noise Clutch HP-P01 हेडसेट में फुल-मेटल फ्रेम और फैब्रिक-कवर्ड इयर कुशन दिए गए हैं। Noise का कहना है कि ये ड्रॉप, टम्बल और वाइब्रेशन टेस्ट्स से गुजरा है, जबकि इसका हेडबैंड, स्लाइडर्स और क्लैम्प को ड्यूरेबिलिटी के लिए टेस्ट किया गया है। हेडसेट में डिटेचेबल माइक्रोफोन के साथ-साथ सात RGB लाइटिंग मोड्स और ऑन-इयर कंट्रोल्स भी हैं।