विज्ञापन
सार
Government Jobs 2026: NMPB ने अकाउंटेंट सहित 7 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवार 30 जुलाई तक आवेदन भेज सकते हैं। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है।

आयुष मंत्रालय नौकरी (सोर्स-एआई- नीर्मित)
विस्तार
NMPB Accountant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बोर्ड ने डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) के आधार पर कुल सात पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें उप-सलाहकार (औषधीय पौधे), सहायक सलाहकार (वनस्पति विज्ञान), वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी, अनुसंधान अधिकारी, सहायक अनुसंधान अधिकारी और अकाउंटेंट जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 को शाम 5:30 बजे तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। इन पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और पदानुसार अनुभव अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग और चयन समिति द्वारा मूल्यांकन शामिल होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 35,400 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ एनएमपीबी के नई दिल्ली स्थित कार्यालय में अंतिम तिथि से पहले भेजना होगा।
30 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 26 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5:30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मास्टर डिग्री और अनुभव जरूरी
बता दें की आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, एग्रीकल्चर, एग्रोनॉमी या फॉरेस्ट्री में मास्टर डिग्री; बॉटनी/फार्माकोग्नॉसी में मास्टर डिग्री; एडमिनिस्ट्रेशन, एस्टेब्लिशमेंट और अकाउंट्स से जुड़े मामलों में पांच वर्ष का अनुभव; बॉटनी/फार्मेसी (फार्माकोग्नॉसी के साथ) में मास्टर डिग्री; बॉटनी, फार्माकोग्नॉसी, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, मेडिसिनल प्लांट्स, बायोटेक्नोलॉजी या फार्मेसी में साइंस में मास्टर डिग्री; कैश और अकाउंट्स में नौ हफ्ते की ट्रेनिंग आदि होना चाहिए।
56 वर्ष तक के उम्मीदवार पात्र
इस पद पर भर्ती के लिए आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, चयन समिति द्वारा मूल्यांकन, शॉर्टलिस्टिंग आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 2,09,200 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ये भी पढ़ें- HAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
आवेदन करने की प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित भर्ती के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें और अधिसूचना में दिए गए आवेदन पत्र (Application Form) को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें। पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र और सभी दस्तावेजों को एक लिफाफे में रखकर निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले स्पीड पोस्ट/डाक के माध्यम से भेज दें।
डाक पता:
वित्त एवं प्रशासनिक अधिकारी (Finance & Administrative Officer)
राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB)
आयुष मंत्रालय
प्रथम एवं द्वितीय तल, रेड क्रॉस एनेक्सी बिल्डिंग
रेड क्रॉस रोड, नई दिल्ली – 110001
