August 7, 2026

NMMSS स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 9वीं में पढ़ रहे स्कूल स्टूडेंट्स 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने ‘नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ (NMMSS) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. ये रजिस्ट्रेशन प्रोसेसे एकेडमिश सेशन 2026-27 के लिए शुरू किए गए हैं. कक्षा 9 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. तो वहीं 10वीं से लेकर 12वीं तक स्टूडेंट्स अपनी स्कॉलरशिप को रिन्यूअल (नवीनीकरण) के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदननेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NPS) के माध्यम से किया जाना है.

आइए, जानते हैं कि NMMSS स्कॉलरशिप क्या है. जानते हैं कि NMMSS स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है और कौन आवेदन कर सकता है.

NMMSS स्काॅलरशिप क्यों?

NMMSS स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के स्टूडेंट्स को मदद करना है. यह कक्षा 8 के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है. इस स्कॉलरशिप को शिक्षा मंत्रालय के तहत स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की तरफ से दिया जाता है. मसलन, ‘नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम’ केंद्र सरकार की योजना है, जिसका मकसद स्कूल ड्राॅप आउट पर रोक लगाना है. यह आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है.

NMMSS स्कॉलरशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन

NMMSS स्कॉलरशिप के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही कक्षा 10 से 12 तक के स्टूडेंट्स भी अपनी स्कॉलरशिप रिन्यू कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. बशर्ते स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप की रिन्यूअल शर्तों को पूरा करते रहें. स्टूडेंट्स एक मेरिट-आधारित स्कॉलरशिप योजना के साथ-साथ एक या अधिक कल्याण-आधारित स्कॉलरशिप योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहलेscholarships.gov.in पर जाएं.
  • पहली बार इस्तेमाल करने वाले नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स (लॉगिन जानकारी) के साथ लॉग इन करें.
  • नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम पर क्लिक करें.
  • जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें.
  • आवेदन जमा करें.
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सेव कर लें.

आवेदन के बाद होगा वेरिफिकेशन

स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बाद आवदेन फॉर्म का वेरिफिकेशन होगा. वेरिफिकेशन वेरिफिकेशन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले फेज में इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी (INO) 15 सितंबर, 2026 तक वेरिफिकेशन करेंगे. दूसरे फेज में जिला नोडल अधिकारी (DNO) 30 सितंबर, 2026 तक वेरिफिकेशन पूरा करेंगे.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button