August 9, 2026

'गरम मसाला' एक्ट्रेस Nikita Rawal को फैन ने किया जबरदस्ती किस, वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी - female fan forcefully kissed garam masala actress nikita rawal video viral

हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया जिसमें 'गरम मसाला' एक्ट्रेस को एक फैन ने जबरदस्ती किस कर दिया। ...और पढ़ें

निकिता रावल को फैन ने किया जबरदस्ती किस

निकिता रावल को फैन ने किया जबरदस्ती किस 

HighLights

  1. निकिता रावल को फैन ने किया जबरदस्ती किस 

  2. वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

  3. लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निकिता रावल का हाल ही का रेड कार्पेट अपीयरेंस तब एक अजीब मोड़ पर आ गया, जब एक फीमेल फैन उनके पास आई और अचानक उनके होंठों पर किस कर लिया। इस अजीब पल ने एक्ट्रेस को साफ तौर हैरान और असहज कर दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और तब से ऑनलाइन चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में निकिता (Nikita Rawal) एक इवेंट में पैपराजी के लिए पोज देती हुई दिख रही हैं, तभी एक फीमेल फैन उनके पास आती है और सेल्फी के लिए कहती है। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस शुरू में सहज दिखीं और फैन के साथ खुशी-खुशी पोज दिया।

हालांकि, माहौल तब अचानक असहज हो गया जब फैन ने निकिता के गाल पर किस किया और फिर उन्हें खींचकर होंठों पर किस करने की कोशिश की। एक्ट्रेस इस अचानक हुई हरकत से हैरान दिखीं और उन्होंने फैन को रोकने की कोशिश भी की।

कैमरे में कैद हुई घटना

इसके बावजूद, फैन निकिता को पकड़े रही। एक्ट्रेस साफ तौर पर असहज दिख रही थीं। वहां से जाने से पहले, फैन ने फिर से उनके गाल पर किस किया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

WTF just happened here 🤯👀

Nikita Rawal was posing, her fan girl came took a selfie, kissed her on cheeks and then grabs her tightly, does a Lip kiss 🤯

She pulls back with a surprised expression, covering her mouth with full of embarrassment. Biggest oops moment for her life pic.twitter.com/RnIn2kVWhO

— Chota Don (@choga_don) August 8, 2026

लोगों ने दिया रिएक्शन

अब इस वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने पूछा कि अरे ये लड़की कौन है तो किसी ने इसे फनी तक बता दिया।

निकिता रावल के बारे में

निकिता रावल ने हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में अपना करियर बनाया है और कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बॉलीवुड में, 'ब्लैक एंड व्हाइट', 'मिस्टर हॉट मिस्टर कूल', 'द हीरो- अभिमन्यु', 'अम्मा की बोली', 'गरम मसाला' और 'क्यूट कमीना' जैसी फिल्मों में वे नजर आ चुकी हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'रोटी कपड़ा और रोमांस' है जिसमें वे अरशद वारसी और चंकी पांडे के साथ काम कर रही हैं।