नेटफ्लिक्स एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो ज्यादातर ओटीटी कंटेट लवर के लिए सबसे ऊपर रहता है, क्योंकि यूजर्स को इस पर बॉलीवुड की हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर मूवीज से लेकर हॉलीवुड और कोरियन कंटेंट भी मिल जाता है.एक्शन थ्रिलर हो या फिर साइंस फिक्शन और लव स्टोरी यहां पर जॉनर की भी भरमार है. इस हफ्ते के लिए भी नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. तो चलिए देख लेते हैं लिस्ट.
नेटफ्लिक्स पर अगर आप इस हफ्ते रिलीज हुए कंटेंट में, फिल्मों से लेकर सीरीज और डॉक्यूमेंट्री तक देखना शुरू करेंगे तो पूरा सप्ताह एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. इसके बावजूद भी आपकी बिंज वॉच लिस्ट में बहुत कुछ होगा.
‘मैं वापस आऊंगा’
बंटवारे के बाद अलग हुए एक कपल की दर्द भरी प्यारी सी लव स्टोरी इस फिल्म में दिखाई गई है. जिसमें स्टोरी फ्लैशबैक में भी चलती है. इम्तियाज अली की ये मूवी खूब पसंद की गई. जिसमें वेदांग रैना, नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोझास और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं. ये फिल्म 7 अगस्त 2026 यानी आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.
ऑपरेशन सफेद सागर
भारत-पाकिस्तान के बीच 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के हिस्टोरिकल हवाई अभियान पर बेस्ड है, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’. इसमें एक्टर सिद्धार्थ लीड रोल में हैं. ओनी सेन द्वारा डायरेक्ट ये वेब सीरीज भी 7 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुई है.
द लास्ट हाउस
अमेरिकी हॉरर साइंस फिक्शन मूवी ‘द लास्ट हाउस’ सस्पेंस से भी भरी है. इसमें चार लोगों की एक फैमिली अचानक अपने ही घर में बंद हो जाती है और बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं बचता है. हॉरर जॉनर पसंद करते हैं तो इसे एक बार जरूर देखें. आपका दिमाग हिल जाएगा. ये भी 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.
अवर स्टिकी लव
कोरियन ड्रामा लवर हैं तो आपको इस हफ्ते की रिलीज में ‘अवर स्टिकी लव’ देखना चाहिए. इसमें एक स्टिकी सिचुएशन दिखाई गई है, जो बाद में प्यार में बदल जाती है. ये एक वेब सीरीज है जो 7 अगस्त 2026 को रिलीज हो चुकी है.
रिकी गेरवाइस की ‘एली कैट्स’
इस हफ्ते की रिलीज में एनिमेटेड मूवी ‘एली कैट्स’ भी शामिल है जो एक कॉमेडी जॉनर की फिल्म है. इसमें जंगली बिल्लियों पर बेस्ड स्टोरी है, जिनके सड़कों पर हंगामा करने के बाद अजीबोगरीब हादसे होते हैं. ये सीरीज भी 7 अगस्त को रिलीज हुई है.
तमिल इधयम मुरली
अथर्वा मुरली (मुख्य अभिनेता), कयादु लोहार, प्रीति मुकुंदन और फहद फासिल की अहम भूमिकाओं वाली फिल्म इधयम मुरली (Idhayam Murali) भी नेटफ्लिक्स 7 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. इसे तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के साथ ही हिंदी में भी रिलीज किया गया है.
‘डेथ इंक.’ सीजन 4
7 अगस्त 2026 की नेटफ्लिक्स रिलीज में ‘डेथ इंक.’ सीजन 4 भी शामिल है. स्पेनी कॉमेडी वेब सीरीज के इस सीजन में 6 एपिसोड हैं. इसमें साल्वा रीने से डिएगो मार्टिन और कार्लोस जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.
ये भी देखें: एक ही फ्रेम में कुशाल और पति जैद संग दिखीं गौहर खान, फोटो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More