Sep 13, 2026 06:20 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Netflix Top 10: नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तान में 6 इंडियन फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। इन फिल्मों में कॉमेडी से लेकर रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडिंग फिल्मों के नाम।

पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहीं ये 6 भारतीय फिल्में
नेटफ्लिक्स टॉप 10 में वो फिल्में और शोज ट्रेंड करते हैं जिन्हें जमकर देखा जा रहा होता है। आज हम आपको 6 ऐसी भारतीय फिल्मों के नाम बता रहे हैं जो पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं। इस लिस्ट में कॉमेडी से लेकर रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसी फिल्में हैं20 दिनों से ज्यादा ट्रेंड में बनी हुई हैं।
1.धमाल 4
पाकिस्तान टॉप 10 में पहले नंबर पर भारत में इसी साल रिलीज हुई फिल्म धमाल 4 है। धमाल 4 एक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 की लिस्ट में बनी हुई है। धमाल 4 में अजय देवगन, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, रवि किशन और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है। धमाल 4 इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
2. अल्फा
लिस्ट में दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की स्पाई-थ्रिलर फिल्म अल्फा है। फिल्म दो हफ्तों यानी 14 दिनों से पाकिस्तान टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। फिल्म को शिव रावेल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका नजर आते हैं। ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी।
3. गांधारी
लिस्ट में तीसरे नंबर पर तापसी पन्नू की गांधारी है। ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 1 हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। गांधारी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में तापसी पन्नू दमदार एक्शन करती नजर आई हैं। इस फिल्म को देवाशीष मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
4. कॉकटेल 2
पाकिस्तान टॉप 10 की लिस्ट में कॉकटेल 2 नंबर पांच पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म 35 दिनों यानी 5 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए हैं। कॉकटेल को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल का सीक्वल है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें तो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।
5.न्यूटन्स थर्ड लॉ
पाकिस्तान में ये तेलुगु भाषा की कॉप ड्रामा मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म न्यूटन्स थर्ड लॉ है। ये फिल्म एक हफ्ते से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। पाकिस्तान टॉप 10 की लिस्ट में ये फिल्म छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म को राजेश कर्णा ने डायरेक्ट किया है।
6. मैं वापस आऊंगा
टॉप 10 लिस्ट में 7वें नंबर पर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा है। फिल्म को भारत में काफी पसंद किया गया। फिल्म 35 दिनों यानी 5 हफ्तों से टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए हैं। मैं वापस आऊंगा एक रोमांटिक फिल्म है। ये फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई थी।
| फिल्मों के नाम | कितने हफ्तों से कर रहीं ट्रेंड |
|---|---|
| धमाल 4 | 1 हफ्ता |
| अल्फा | 2 हफ्ते |
| गांधारी | 1 हफ्ता |
| द विस्पर मैन | 2 हफ्ते |
| कॉकटेल 2 | 4 हफ्ते |
| न्यूटन्स थर्ड लॉ | 1 हफ्ता |
| मैं वापस आऊंगा | 5 हफ्ते |
| 2012 | 2 हफ्ते |
| ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI: ऐन एक्सटेंडेड लुक | 2 हफ्ते |
| द लास्ट हाउस | 5 हफ्ते |