August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल की बाढ़ और कैलाश मानसरोवर यात्रा का क्या है कनेक्शन? जानें पूरा मामला

Nepal Flash Flood: नेपाल की बाढ़ और कैलाश मानसरोवर यात्रा का क्या है कनेक्शन? जानें पूरा मामला

Updated: Thu, 27 Aug 2026 10:24 AM (IST)

नेपाल फ्लैश फ्लड और कैलाश मानसरोवर यात्रा का है खास कनेक्शन

Nepal flash flood Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल के रसुवा में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के मार्ग को प्रभावित किया. करीब 750 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटने की खबर है. इनमें अधिकांश भारतीय हैं. बाढ़ से सड़क, पुल और सीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई.

Nepal flash flood Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह आई भीषण फ्लैश फ्लड का असर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी पड़ा है. तिब्बत जा रहे सैकड़ों तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटने की खबर है, जिनमें बड़ी संख्या भारतीय श्रद्धालुओं की बताई जा रही है.

अचानक आई बाढ़ से बढ़ी मुश्किल

बताया जा रहा है कि रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी. तेज बहाव और भारी मलबे के कारण कई इलाकों में संपर्क व्यवस्था प्रभावित हुई. कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्री भी इसी क्षेत्र से होकर आगे बढ़ रहे थे. ऐसे में अचानक आई बाढ़ ने उनकी यात्रा को मुश्किल में डाल दिया.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 162 लोगों की मौत, 750 से ज्यादा लापता, UP-बिहार में अलर्ट

करीब  750 से ज्यादा लापता

नेपाल फ्लैश फ्लड के बाद लगभग  750 से ज्यादा लापता होने से उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. इन यात्रियों में अधिकांश भारतीय बताए जा रहे हैं. इसके अलावा करीब 93 नेपाली तीर्थयात्री भी प्रभावित बताए गए हैं. फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता यात्रियों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है.

कैलाश मानसरोवर यात्रा से क्यों जुड़ा है मामला?

कैलाश मानसरोवर यात्रा धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. भारत समेत कई देशों से श्रद्धालु हर साल कैलाश पर्वत और मानसरोवर के दर्शन के लिए यात्रा करते हैं. नेपाल का रसुवा क्षेत्र तिब्बत की सीमा से जुड़ा होने के कारण इस यात्रा के मार्ग में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. यही वजह है कि रसुवा में आई बाढ़ का सीधा असर तीर्थयात्रियों की आवाजाही पर पड़ा है.

परिवारों की बढ़ी चिंता

तीर्थयात्रियों से संपर्क टूटने की खबर सामने आने के बाद उनके परिजनों में चिंता का माहौल है. प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की ओर से प्रभावित लोगों की जानकारी जुटाने तथा राहत एवं बचाव प्रयासों पर ध्यान दिया जा रहा है. हालांकि, यात्रियों की वास्तविक स्थिति को लेकर आधिकारिक और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

ऐसे में नेपाल की फ्लैश फ्लड सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं रही, बल्कि इसने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भी बड़ा असर डाला है. यात्रियों की सुरक्षित वापसी अब सबसे अहम चिंता बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Tags