July 19, 2026

जयपुर में बजाज नगर के NEO बार क्लब पर छापा: मैनेजर गिरफ्तार, 5 हुक्के सहित अन्य सामान जब्त; लायला कैफे पर भी कार्रवाई - Jaipur News

जयपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ जयपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जयपुर पूर्व के बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट क्षेत्र स्थित NEO Bar Club में चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन में उपयोग होने वाला सामान जब्त कर क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

5 हुक्के, 5 चिलम, 5 पाइप जब्त

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया कि जिले में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर NEO Bar Club पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 5 हुक्के, 5 चिलम, 5 पाइप, एक चिमटा और तीन खुले फ्लेवर पैकेट बरामद कर जब्त किए।

कार्रवाई के दौरान क्लब के मैनेजर अरुण बर्मन (23) निवासी सुशीलपुरा, सोडाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ राजस्थान संशोधन अधिनियम-2019 की धारा 4(क)/21(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में पूछताछ और जांच कर रही है।

लायला कैफे पर भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले जयपुर दक्षिण के अशोक नगर थाना पुलिस ने लायला कैफे पर छापा मारकर कैफे की आड़ में संचालित अवैध हुक्का बार का खुलासा किया था। पुलिस ने वहां से भी हुक्का, फ्लेवर सहित अन्य सामग्री जब्त की थी। यह कार्रवाई डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर की गई थी।

जयपुर पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.

खबरें और भी हैं...

  • सीएम बोले- साइबर अपराधियों की केवल गिरफ्तारी काफी नहीं: संपत्ति जब्त कर तोड़ें इनकी आर्थिक कमर; हेल्पलाइन-1930 का किया निरीक्षण

    संपत्ति जब्त कर तोड़ें इनकी आर्थिक कमर; हेल्पलाइन-1930 का किया निरीक्षण|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar1:33
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बीमार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर भड़के सांसद हनुमान बेनीवाल: सुरक्षा जवान लौटाया, अमित शाह और CM को लिखा लेटर, बोले- मेरे खिलाफ हो रहा षड्यंत्र

    सुरक्षा जवान लौटाया, अमित शाह और CM को लिखा लेटर, बोले- मेरे खिलाफ हो रहा षड्यंत्र|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • VKI में मिलावटी मसालों की फैक्ट्री सील: 6,273 किलोग्राम मसालों का स्टॉक जब्त किया, पहले भी असुरक्षित मिला था लाल मिर्च पाउडर

    6,273 किलोग्राम मसालों का स्टॉक जब्त किया, पहले भी असुरक्षित मिला था लाल मिर्च पाउडर|जयपुर,Jaipur - Dainik Bhaskar0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जयपुर में पर्यटकों के सामने लेपर्ड ने किया शिकार: 10 महीने की मादा शावक ने खरगोश को दबोचा; जबड़े में दबाकर इधर-उधर घूमती रही

    0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर