August 4, 2026

NEET UG counselling: MBBS के लिए नीट यूजी काउंसलिंग कल से, जानें डॉक्यूमेंट लिस्ट, तिथियां और नियम

NEET UG counselling 2026: एमबीबीएस, बीडीएस, बीएससी नर्सिंग और आयुष कोर्से के लिए 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2026 रजिस्ट्रेशन कल 4 अगस्त से शुरू होंगे।

MCC NEET UG counselling 2026 Dates: देश के प्रतिष्ठित मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिश पाने का सपना देख रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा नीट यूजी 2026 काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2026) का राउंड-1 कल 5 अगस्त 2026 से शुरू किया जा रहा है।

नीट यूजी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ), एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER), सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस (MBBS), बीडीएस (BDS), बीएससी नर्सिंग और आयुष कोर्सेज सीटों पर दाखिले के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

नीट काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 05 अगस्त 2026

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

चॉइस फिलिंग : 06 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक

चॉइस लॉकिंग : 12 अगस्त शाम 4:00 बजे से 13 अगस्त सुबह 11:00 बजे तक

सीट आवंटन रिजल्ट : 17 अगस्त 2026

कॉलेज में रिपोर्टिंग: 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026

आवेदन और सुरक्षा शुल्क

अनारक्षित/सामान्य वर्ग (General/EWS): 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 10,000 रुपये सिक्योरिटी मनी (कुल 11,000 रुपये)

आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 5,000 रुपये सिक्योरिटी मनी (कुल 5,500 रुपये)

डीम्ड यूनिवर्सिटी: 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस + 2,00,000 रुपये सिक्योरिटी शुल्क

चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कॉलेजों और कोर्स का चयन करना होगा। अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के अनुसार जितने चाहें उतने विकल्प चुन सकते हैं।

13 अगस्त को चॉइस लॉक होने के बाद, अभ्यर्थियों की नीट रैंक, श्रेणी, आरक्षण नीति और सीट उपलब्धता के आधार पर 17 अगस्त को पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें दिए गए समय में संबंधित संस्थान में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग और कॉलेज रिपोर्टिंग के समय अभ्यर्थियों के पास ये डॉक्यूमेंट होने आवश्यक हैं:

नीट यूजी 2026 का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड।

कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट।

वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)।

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और श्रेणी/जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

सरकारी और प्राइवेट MBBS सीटों का पूरा गणित

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में इस साल कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 63,296 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में हैं, जहां की फीस काफी कम होती है। वहीं, 73,643 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में हैं। इसके अलावा बीडीएस (डेंटल) कोर्स के लिए 319 कॉलेजों में 27,868 सीटें भरी जाएंगी।

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज

यदि आप भी काउंसिलिंग के दौरान अपनी पसंद के कॉलेजों की च्वाइस फिलिंग करने जा रहे हैं, तो देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों की यह लिस्ट आपके बहुत काम आ सकती है:

एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) — प्रथम स्थान (दिल्ली)

2. पीजीआईएमईआर (PGIMER) — दूसरी स्थान (चंडीगढ़)

3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) — तीसरा स्थान (वेल्लोर, तमिलनाडु)

4. जिपमर (JIPMER) — चौथा स्थान (पुडुचेरी)

5. संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) — पांचवां स्थान (उत्तर प्रदेश)

6. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) — छठा स्थान (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)

7. निमहंस (NIMHANS) — सातवां स्थान (बेंगलुरु, कर्नाटक)

8. जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) — आठवां स्थान (लखनऊ, उत्तर प्रदेश)

9. अमृता विश्व विद्यापीठम — नौवां स्थान (तमिलनाडु)

10. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC) — दसवां स्थान (मणिपाल, कर्नाटक)