August 15, 2026

NEET UG : मेरे मार्क्स 520 से 85 कर दिए, दो OMR कहां से आई, कोर्ट ने NTA से मांग ली फेल लड़की की ऑरिजनल OMR शीट

Aug 15, 2026 03:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

कोर्ट ने एनटीए को नीट यूजी 2026 परीक्षा के एक अभ्यर्थी की ऑरिजनल ओएमआर शीट और स्कोर कार्ड दोनों सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा है। अभ्यर्थी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उसके मार्क्स 520 से घटाकर 85 कर दिए गए।

neet ug girl ( AI Image)

कोर्ट में नीट छात्रा (AI निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर)

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने एनटीए को मार्क्स में गड़बड़ी के मामले में नीट यूजी 2026 परीक्षा के एक अभ्यर्थी की ऑरिजनल ओएमआर शीट और स्कोर कार्ड दोनों सीलबंद लिफाफे में पेश करने को कहा है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी ने कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया है कि उसके मार्क्स 520 से घटाकर 85 कर दिए गए। गुरदासपुर की 19 वर्षीय दीक्षा देवी ने वकील बिक्रमजीत सिंह बाजवा के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस सुवीर सहगल और जस्टिस दीपिंदर सिंह नलवा की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए एनटीए और केंद्र सरकार को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को तय की गई थी।

अंक 520 से गिरकर 85 कैसे हो गए

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक याचिका के मुताबिक देवी ने 21 जून को री नीट एग्जाम दिया था। NTA ने 13 जुलाई को उसकी ओएमआर शीट वेबसाइट पर अपलोड की। दीक्षा ने इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान किया और दावा किया कि उसके 520 अंक बन रहे थे। हालांकि जब 16 जुलाई को नीट यूजी का रिजल्ट आया तो उसके अंक 720 में से सिर्फ 85 आए। इसके बाद 17 जुलाई को उसे NTA की ओर से एक दूसरी OMR शीट मिली। याचिका में दावा किया गया कि दूसरी शीट में पहले वाली OMR शीट के मुकाबले उत्तर पूरी तरह अलग थे, जबकि बाकी डिटेल्स समान थी। इसके कारण उसका नाम मेरिट यूजी क्वालिफाइड कैंडिडेट की लिस्ट से बाहर हो गया। वो फेल हो गई।

जवाब पहले डाउनलोड की गई OMR शीट से पूरी तरह से अलग

याचिका के मुताबिक दूसरी ओएमआर शीट में मार्क किए गए जवाब पहले डाउनलोड की गई OMR शीट से पूरी तरह से अलग थे, जबकि सब कुछ पहली OMR शीट जैसा ही था और सिर्फ मार्क किए गए जवाब बदल दिए गए थे। छात्रा ने दावा किया कि शिकायत करने के बाद NTA की तरफ से 19 जुलाई को आए एक ईमेल में उसके रिजल्ट में 720 में से 520 मार्क्स बताए गए थे, जबकि मार्कशीट पर भी वही क्रेडेंशियल थे।

याचिका में आरोप लगाया गया कि NTA ने गैर-कानूनी तरीके से और मनमाने ढंग से और झूठी OMR शीट के आधार पर उसे पहले के रिजल्ट के बावजूद अयोग्य घोषित कर दिया था और 520 मार्क्स के आधार पर उसकी उम्मीदवारी पर विचार करने और उसे प्रोविजनल तौर पर काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति देने के निर्देश मांगे थे।

बैक डोर चैनल का आरोप

याचिका में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेने और इस बात की क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन की भी मांग की गई है कि एक ही कैंडिडेट की दो OMR शीट जिन पर अलग-अलग जवाब लिखे थे, कैसे मिल गईं, और आरोप लगाया गया है कि इसमें एक बैक डोर चैनल है, जिसके स्टूडेंट्स पर गंभीर असर हो सकते हैं।

सुनवाई के दौरान NTA के एडवोकेट अरुण गोसाईं ने बताया कि 27 जुलाई, 2026 के एक ईमेल की कॉपी पिटीशनर के वकील को दी गई थी। मामले की सुनवाई के बाद बेंच ने निर्देश दिया कि छात्रा की ओरिजिनल OMR शीट और स्कोर कार्ड एक सीलबंद लिफाफे में इस कोर्ट के सामने पेश किए जाएं।

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।

विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।

विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें