July 20, 2026

NEET UG 2026: वायरल OMR शीट मामले पर NTA का खुलासा, 'AI' से बनाई गई है फर्जी डॉक्यूमेंट्स - Haribhoomi

NEET UG 2026 की वायरल OMR शीट को NTA ने फर्जी करार दिया है। एजेंसी ने कहा कि ये AI के जरिए बनाई गई हैं। धोखाधड़ी करने वालों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

NTA NEET UG 2026 fake OMR sheet warning

NEET UG 2026 की वायरल OMR शीट को NTA ने फर्जी करार दिया है। (Ai Image)

  • Published: 20 Jul 2026, 02:26 PM IST
  • Last Updated: 20 Jul 2026, 02:26 PM IST

NEET UG 2026: नीट यूजी (NEET UG 2026) के नतीजों के बाद से ही सोशल मीडिया पर OMR शीट को लेकर कई दावे किए जा रहे थे। अब इन दावों पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वायरल हो रही ओएमआर शीट पूरी तरह से फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या OCR टूल का इस्तेमाल करके डिजिटल रूप से तैयार किया गया है।

अवनीश श्रीवास्तव का केस और NTA की सफाई
हाल ही में एक अभ्यर्थी अवनीश श्रीवास्तव (आवेदन संख्या: 260411198880, रोल नंबर: 2001805051) की OMR शीट को लेकर दावा किया गया था कि उसमें छेड़छाड़ हुई है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर स्पष्ट किया कि उनके रिकॉर्ड में मौजूद मूल OMR शीट बिल्कुल सही है और मूल्यांकन भी त्रुटिहीन है।

Regarding claims about Shri Avaneesh Srivastava (App No. 260411198880, Roll No. 2001805051) and his NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:

NTA has verified the record.

The genuine OMR of the candidate is on file. It was also emailed to him at the registered e-mail address during the…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

एजेंसी ने बताया कि उस वायरल इमेज में मौजूद नाम "अजीत सिंह" और उनके माता-पिता का विवरण NTA के डेटाबेस में कहीं भी मौजूद नहीं है।

कैसे पकड़ी गई जालसाजी?
NTA के अनुसार, फर्जी शीट बनाने वालों ने प्रिंटेड हिस्सों को डिजिटल रूप से फिर से बनाया, जिसकी वजह से उनमें साफ तौर पर विकृतियां (Distortions) देखी जा सकती हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि हर मूल परीक्षा दस्तावेज में बारकोड, बुकलेट नंबर और QR कोड जैसे यूनीक आइडेंटिफायर होते हैं, जिन्हें बदला नहीं जा सकता। अभ्यर्थी का वास्तविक स्कोर 337 ही है और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

Regarding claims by Ms. Pratibha Trivedi (App No. 260412140662) about her NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:

NTA has verified the record.

The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to her at the registered e-mail address during the OMR Response Key…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

अन्य 4 मामलों की भी सच्चाई आई सामने
अवनीश श्रीवास्तव के अलावा, NTA ने प्रतिभा त्रिवेदी, अभय यादव, लक्ष्य सिंह और आर्या सिंह के मामलों की भी गहन जांच की। इन सभी के खिलाफ लगाए गए आरोप आधिकारिक रिकॉर्ड के मिलान के बाद आधारहीन पाए गए। एजेंसी ने कहा कि इन सभी के ओरिजिनल स्कोरकार्ड और OMR शीट का मूल्यांकन सही तरीके से किया गया है।

Regarding claims by Shri Abhay Yadav (App No. 260411367191) about his NEET (UG) 2026 OMR answer sheet and result:

NTA has verified the record.

The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to him at the registered e-mail address during the OMR Response Key…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

जालसाजी के तरीके और कानूनी चेतावनी
NTA ने अपनी जांच में पाया कि फर्जीवाड़ा करने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं:

  • AI का उपयोग करके ओएमआर शीट के प्रिंटेड हिस्से को दोबारा बनाना।
  • ओरिजिनल बारकोड और बुकलेट नंबर को बनाए रखकर अभ्यर्थी की पहचान बदलना।
  • स्कोरकार्ड में QR कोड बदले बिना अंकों में फेरबदल करना।

Regarding claims by Shri Abhay Yadav (App No. 260411367191) about his NEET (UG) 2026 OMR answer sheet and result:

NTA has verified the record.

The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to him at the registered e-mail address during the OMR Response Key…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

एजेंसी ने चेतावनी दी है कि ऐसी जाली या AI-जनरेटेड OMR शीट बनाना, जमा करना या शेयर करना 'पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मींस) एक्ट, 2024', भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध है। इसके लिए जेल की सजा, जुर्माना और भविष्य की परीक्षाओं से डिबार (Debar) करने जैसी कार्रवाई हो सकती है।

Regarding claims by Ms. Arya Singh (App No. 260410434102) about her NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:

NTA has verified the record.

The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to her at the registered e-mail address during the OMR Response Key challenge…

— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

छात्रों के लिए सलाह
NTA ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि अगर उन्हें कोई वास्तविक शिकायत है, तो वे केवल आधिकारिक हेल्पडेस्क के माध्यम से ही अपनी बात रखें। किसी भी ऐसी शिकायत या डॉक्यूमेंट को न भेजें जिसे आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड न किया गया हो।

अगर कोई भी छात्र किसी तीसरे पक्ष (कोचिंग या कंसल्टेंट) द्वारा गुमराह किया जाता है, तो उसे जांच में सहयोग करना होगा और दोषियों की जानकारी देनी होगी।