एमसीसी ने नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अब अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं.
Written By : कविता गाडरी | Updated at : 11 Sep 2026 11:39 AM (IST)

NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का रिजल्ट जारी
एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार अब अपनी सीट अलॉटमेंट की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. राउंड 2 में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग काउंसलिंग के बारे में आने वाली सीटों के लिए आवंटन किया गया है. जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें तय समय के अंदर संबंधित संस्थान में पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
12 से 18 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी
राउंड 2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर से 18 सितंबर तक चलेगी. उम्मीदवारों को इस अवधि में आवंटित संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होगी. रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लेटर, नीट यूजी रैंक, स्कोर कार्ड, काउंसलिंग एप्लीकेशन, 10वीं-12वीं की मार्कशीट सहित दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटोकॉपी साथ लेकर जानी होगी. इसके अलावा अगर लागू होता है, तो जाति प्रमाण पत्र और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र भी छात्र को साथ लेकर जाना होगा.
राउंड 2 के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल
एमसीसी ने राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू की थी, जिसकी अंतिम तारीख 8 सितंबर थी. उम्मीदवारों को 3 से 9 सितंबर तक अपने पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग करने का मौका दिया गया था. इसके बाद 9 और 10 सितंबर को सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई और आज 11 सितंबर को राउंड 2 का अलॉटमेंट जारी किया गया. सीट अलाॅट होने के बाद उम्मीदवारों काे 12 से 18 सितंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. वहीं अंडरग्रेजुएट कोर्स का एकेडमिक सत्र 15 सितंबर से शुरू होने का शेड्यूल है.
ये भी पढ़ें-UP नीट यूजी राउंड 1 की कट ऑफ जारी, जाने किस रैंक पर कहां मिला MBBS?
MCC नीट यूजी राउंड 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
- नीट यूजी राउंड 2 का रिजल्ट जानने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले mcc.nic.in पर जाए.
- इसके बाद यूजी मेडिकल सेक्शन में जाएं.
- अब नीट यूजी राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक खोलें.
- रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें नीट यूजी रैंकिंग या रोल नंबर सर्च करके आवंटित कॉलेज, कोर्स और दूसरी जानकारी देखें.
- पर्सनल अलॉटमेंट से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर भी जांच कर सकते हैं.
सीट अलॉटमेंट में क्या-क्या जानकारी देखें?
उम्मीदवार रिजल्ट में अपना नाम, नीट यूजी रैंक, कैटेगरी, अलॉटेड कॉलेज, कोर्स, सीट का कोटा और सीट टाइप जैसी जानकारी देख सकते हैं. अलॉटमेंट से जुड़ी दूसरी शर्तों और रिपोर्टिंग संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा. एमसीसी ने राउंड 2 के लिए वैकेंसी की जानकारी भी जारी की है. इसमें नई जोड़ी गई सीटों के साथ क्लियर वैकेंसी और वर्चुअल वैकेंसी की जानकारी शामिल है.
ये भी पढ़ें-CSIR UGC NET 2026 का रिजल्ट जारी, csirnet.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

About the author कविता गाडरी
कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.
इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.
Read More
Published at : 11 Sep 2026 11:39 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola