September 24, 2026

NEET PG 2026 Result: NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट, 1 अक्टूबर के बाद जारी हो सकती आंसर-की, कटऑफ पर्सेंटाइल डिटेल्स यहां चेक करें

NEET PG 2026 Result: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. NBEMS की तरफ से मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए NEET PG 2026 का आयोजन किया जाता है, जिसका रिजल्ट NBEMS ने गुरुवार 24 सितंबर को जारी कर दिया है. NBEMS ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और natboard.edu.in पर NEET PG 2026 का रिजल्ट जारी किया है. NBEMS ने पहली बार NEET PG रिजल्ट के साथ ही रॉ स्कोर और रैंक भी जारी की है. वहीं NBEMS अब NEET PG 2026 की आंसर-की 1 अक्टूबर तक सा उसके बाद जारी करेगा.

आइए, जानते हैं कि कब NEET PG 2026 का आयोजन किया गया है. जानते हैं कि NEET PG 2026 का रिजल्ट कैसे देख सकते हैं. जानते हैं कि क्यों रिजल्ट के साथ ही राॅ स्कोर और रैंक जारी की गई है.

30 अगस्त हुआ था NEET PG 2026 एग्जाम

NBEMS की तरफ से देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्राें में 30 अगस्त कोNEET PG 2026 एग्जाम आयोजित किया गया था. 2.65 लाख कैंडिडेट्स के लिए NBEMS की तरफ से NEET PG 2026 एग्जाम का आयोजन किया गया था. हालांकि 30 अगस्त को देश के दो एग्जामिनेशन सेंटर में एग्जाम नहीं हो सके थे.

जयपुर में हुआ था री-एग्जाम

NEET PG 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी. इस परीक्षा के लिए 2,73,096 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 2,65,980 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. जयपुर के iON Digital Zone, सीतापुरा स्थित दो एग्जाम सेंटर्स पर तकनीकी समस्या सामने आई थी. इन एग्जामिनेशन सेंटरों केप्रभावित कैंडिडेट्स के लिए NBEMS ने 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की थी.

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

NEET PG 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट्स natboard.edu.in और natboard.edu.in के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल की ज्ररूरत होगी. मसलन, आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड का उपयोग करके कैंडिडेट्स वेबसाइल में साइन इन कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

1 अक्टूबर को आंसर-की जारी हाेगी, पहली बार, SC का निर्देश

NEET PG 2026 की प्रक्रिया में इस बार पारदर्शिता पर खास जोर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद NBEMS आंसर की के साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराने जा रहा है. इससे अभ्यर्थी अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों को बोर्ड की ओर से जारी सही आंसरों से मिला सकेंगे. इसी कड़ी में 1 अक्टूबर या उसके बाद आंसर-की जारी की जा सकती है. आंसर-की में सवालों की आईडी संख्या, जवाब दिए सवालों की आईडी और मूल्यांकन योजना के अनुसार प्रत्येक सवाल के लिए दिए गए नंबर शामिल होंगे.

कितनी रही कटऑफ

NEET PG 2026 की कटऑफ करें तो 50वां पर्सेंटाइल क्वालीफाईंग पर्सेंटाइल निर्धारित है.NEET PG 2026 में जनरल और EWS का कटऑफ यानी 50वां पसेंटाइल262 नंबर रहा है. इसी तरह सामान्य PwBD का 45वां पर्सेंटाइल 244, SC, ST, OBC का 40 वां पर्सेंटाइल 226 है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button