
MCC ने जारी किया फाइनल सीट मैट्रिक्सImage Credit source: Getty Images
NEET PG 2026 काउंसलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज के लिए फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है. इसमें MD, MS और DNB समेत अलग-अलग कोर्सों में उपलब्ध सीटों की जानकारी दी गई है. उम्मीदवार इस लिल्ट के जरिए सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों में सीटों की जानकारी देख सकते हैं.
वहीं, राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया भी निर्धारित समय के अनुसार पूरी करनी होगी. इसलिए उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स और जरूरी तारीखों की जानकारी जरूर देखनी चाहिए.
MCC ने जारी किया अंतिम सीट मैट्रिक्स
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी सीट मैट्रिक्स में अलग-अलग कोटा और संस्थानों में उपलब्ध सीटों की डिटेल दी गई है. इसके अनुसार, ऑल इंडिया कोटा के तहत MD और MS कोर्सों के लिए 13,522 सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा केंद्रीय आंतरिक कोटा के तहत 727 सीटें शामिल हैं. DNB प्रोग्राम के लिए कुल 9,201 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, डीम्ड विश्वविद्यालयों में 7,537 सीटों की जानकारी दी गई है.
सरकारी और निजी DNB की सीटें
फाइनल सीट मैट्रिक्स में सरकारी और निजी संस्थानों की DNB सीटों की डिटेल भी दी गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सरकारी संस्थानों में 2,582 सीटें और प्राइवेट संस्थानों में 6,619 सीटें हैं. इस तरह DNB कार्यक्रमों में कुल 9,201 सीटें उपलब्ध हैं. सीटों की संख्या, कोटा और संस्थान के प्रकार के आधार पर उम्मीदवार अपनी पसंद के विकल्प तय कर सकते हैं.
ऐसे चेक करें NEET PG सीट मैट्रिक्स
- 1. सबसे पहले mcc.nic.in पर जाएं.
- 2. PG मेडिकल काउंसलिंग सेक्शन खोलें.
- 3. NEET PG 2026 के अंतिम सीट मैट्रिक्स का विकल्प चुनें.
- 4. संबंधित PDF खोलकर सीटों का विवरण देखें.
- 5. भविष्य के लिए PDF डाउनलोड करके रख लें.
इस लिस्ट में राज्य, संस्थान, कोटा, कोर्स, कैटेगरी और सीटों की संख्या जैसी जानकारी दी गई है.
जरूरी तारीखें
राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित है. वहीं, चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को समाप्त होगी. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाना निर्धारित है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो सभी जरूरी प्रक्रियाएं तय समय के भीतर पूरी करें और अपडेट जानकारी के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

सपना यादव
दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता को लक्ष्य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.
Read More