July 24, 2026

NEET Paper leak: सोनम वांगचुक के अनशन समाप्ति के बाद भी CJP का आंदोलन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग - Haribhoomi

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नीट-UG पेपर लीक मामले पर अपना आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

Abhijeet Dipke Sonam Wangchuk

सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी जारी रहेगा CJP का आंदोलन

  • Published: 24 Jul 2026, 10:05 AM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 10:05 AM IST

CJP protest: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अपनी 26 दिनों लंबी भूख हड़ताल को आखिरकार समाप्त कर दिया। केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ-साथ लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बातचीत और आगे की रूपरेखा पर चर्चा के बाद यह उपवास खत्म किया गया।

वांगचुक ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए पुष्टि की कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों के आग्रह और संभावित हिंसा को रोकने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है। साथ ही, उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।

Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy

— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य को लेकर चिंता
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें डॉक्टरों की सलाह का पूरी तरह पालन करने की नसीहत दी।

मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।

मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।@Wangchuk66 @GitanjaliAngmo

— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वे सोनम जी से आग्रह करते हैं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन वापस पाएं। साथ ही, पीएम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सोनम जी पूरी तरह स्वस्थ रहें।

CJP का आंदोलन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ी पार्टी
सोनम वांगचुक द्वारा उपवास समाप्त किए जाने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका विरोध प्रदर्शन थमता नहीं नजर आएगा। CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके ने वांगचुक के संघर्ष को देश की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला क्षण बताया और उनके साहस की सराहना की।

— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 24, 2026

इसके साथ ही पार्टी ने घोषणा की है कि CJP का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट-UG 2026 पेपर लीक विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।

पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के अपने आह्वान को पूरी तरह से बरकरार रखा है।