August 15, 2026

NEET MDS 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, देखें पूरा शेड्यूल

NEET MDS 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, देखें पूरा शेड्यूल

NEET MDS 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी,Image Credit source: freepik

NEET MDS 2026 परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. काउंसलिंग के पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 18 अगस्त 2026 से शुरू होगा. उम्मीदवार 23 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद 19 से 23 अगस्त के बीच कॉलेज और कोर्स की पसंद भरने का मौका मिलेगा. पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह है कि वो निर्धारित तारीखों का ध्यान रखें और आवेदन से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें.

18 अगस्त से शुरू होगा पहला राउंड

MCC के शेड्यूल के अनुसार NEET MDS काउंसलिंग 2026 का पहला राउंड 18 अगस्त से शुरू होगा. उम्मीदवार 23 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉक करने की प्रक्रिया 19 से 23 अगस्त तक चलेगी. पहले चरण में सीट आवंटन का रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया जाएगा.

इसके बाद काउंसलिंग का दूसरा चरण सितंबर में आयोजित होगा. दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 3 से 8 सितंबर तक होगा और सीट आवंटन का रिजल्ट 11 सितंबर को आएगा. तीसरे चरण के लिए आवेदन 22 से 27 सितंबर तक किए जा सकेंगे. इस राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 30 सितंबर को जारी होगा.

अक्टूबर में खाली सीटों के लिए मौका

काउंसलिंग के सामान्य चरण पूरे होने के बाद बची हुई सीटों को भरने के लिए एक अलग प्रक्रिया होगी. इसके लिए उम्मीदवार 12 से 14 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. खाली सीटों का आवंटन 16 अक्टूबर को किया जाएगा.

NEET MDS काउंसलिंग 2026 का पूरा शेड्यूल

  • पहला राउंड रजिस्ट्रेशन: 18 से 23 अगस्त
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 19 से 23 अगस्त
  • पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट: 26 अगस्त
  • दूसरा राउंड रजिस्ट्रेशन: 3 से 8 सितंबर
  • दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट: 11 सितंबर
  • तीसरा राउंड रजिस्ट्रेशन: 22 से 27 सितंबर
  • तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट: 30 सितंबर
  • खाली सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन: 12 से 14 अक्तूबर
  • खाली सीटों का अलॉटमेंट: 16 अक्टूबर

ये दस्तावेज रखें तैयार

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी. इनमें NEET MDS 2026 स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, BDS डिग्री प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र और शैक्षणिक दस्तावेज शामिल हैं.

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरनी चाहिए. चॉइस भरने से पहले कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता भी अच्छी तरह चेक कर लें. किसी तरह की गलत जानकारी देने या निर्धारित समय सीमा चूकने से काउंसलिंग में परेशानी हो सकती है. उम्मीदवारों को सीट मैट्रिक्स और अन्य ताजा अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट के MDS सेक्शन को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button