महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न गांवों के विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। बेहतर ऑल इंडिया और कैटेगरी रैंक हासिल करने वाले इन विद्यार्थियों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश की प्रबल संभावना जता
.
गांव ढाणी कोजिंदा निवासी सिद्धार्थ सैनी पुत्र दीपक सैनी ने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6596 प्राप्त की। सिद्धार्थ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मण्ढाणा के छात्र रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य सुनील यादव ने उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

उदित सैनी।
सैनी सभा महासचिव के बेटे ने पाई सफलता
वहीं सैनी सभा की महासचिव रेणू सैनी तथा लोकेश गांधी के बेटे एवं सिटी किड्स स्कूल के पूर्व विद्यार्थी उदित सैनी ने अपनी कैटेगरी में 9718वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। लोकेश गांधी ने बताया कि उदित शुरू से ही होशियार रहा है। उसका सरकारी संस्थान में दाखिला हो जाएगा। उदित की सफलता पर समाज के लोगों ने बधाई दी है।

वंशिका।
वंशिका ने 592 अंक प्राप्त किए
गांव जैलाफ की वंशिका पुत्री सुरेश कुमार एवं सुनीता ने पहले ही प्रयास में 592 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 12671 तथा ओबीसी कैटेगरी में 5805वीं रैंक हासिल की। वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय ताऊ मुकेश कुमार, लेक्चरर (केमिस्ट्री) तथा सूरत स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को दिया। उनके दिवंगत दादा अमर सिंह पंच का सपना था कि वह डॉक्टर बनें, जिसे उन्होंने साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

सुहानी।
सुहानी ने पहले प्रयास में हासिल की 532वीं रैंक
सीएलसी की सुहानी ने भी पहले प्रयास में अपनी केटेगरी में आल इंडिया रैंक 532 लेकर अपने क्षेत्र व परिजनों का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर सीएलसी के नरेंद्र कुमार ने बधाई दी है।

हिमांशी, आदित्य व नवीन
इन स्टूडेंट्स ने भी हासिल की सफलता
इसी प्रकार आदित्य पुत्र अमित कुमार एवं सुमन देवी ने ऑल इंडिया रैंक 7397 तथा जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 791वीं रैंक प्राप्त की। नवीन कुमार पुत्र मनोज कुमार एवं संतोष देवी ने ऑल इंडिया रैंक 9034 और जनरल/ईडब्ल्यूएस में 984वीं रैंक हासिल की। वहीं हिमांशी पुत्री मनोज कुमार एवं संतोष देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 2914 तथा जनरल/ईडब्ल्यूएस में 260वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

लविशा सैनी
ये स्टूडेंट्स भी रहे सफल
नारनौल के नलापुर निवासी लविशा सैनी, जो पवन मास्टर की पुत्री हैं, ने 645 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1824 तथा ओबीसी कैटेगरी में 614वीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा डोहर कलां निवासी पलक यादव, पुत्री दशरथ कुमार, ने ओबीसी कैटेगरी में 2466वीं रैंक हासिल की। वहीं प्रमवीर यादव ने अपनी कैटेगरी में 11958वीं रैंक प्राप्त की।

पलक यादव।
परिजनों और टीचर्स ने दी बधाई
इन सभी विद्यार्थियों की सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। NEET-2026 के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महेंद्रगढ़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।

कृष्ण कुमार।