September 16, 2026

NEET-JEE जैसे एग्जाम के पेपर तैयार करने का मौका, NTA ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट व अनुवाद समीक्षक से मांगे आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से NEET UG- JEE Main समेत कई दूसरे एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जाते हैं. इन एंट्रेंस एग्जाम के पेपर यानी प्रश्न पत्र सब्जेक्ट एक्सपर्ट पैनल की तरफ से तैयार किया जाता है. अगर आप NTA के इस सब्जेक्ट सब्जेक्ट एक्सपर्ट पैनल में शामिल होना चाहते हैं और पेपर तैयार करना चाहते हैं तो सुनहरा अवसर है. NTA ने देशभर के टीचर्स, रिसर्चर्स और शिक्षाविद् से आवेदन आमंत्रित किए हैं. NTA ने इसके साथ ही अनुवाद समीक्षकों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं.

आइए, पूरा मामला विस्तार से जानते हैं. जानते हैं कि NTA ने कब तक सब्जेक्ट एक्सपर्ट और अनुवाद समीक्षकों से आवेदन आमंत्रित किया है. जानेंगे कि इनका क्या काम होगा और कौन आवेदन कर सकता है?

9 अक्टूबर तक किया जा सकता है आवेदन

NTA ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट और अनुवाद समीक्षक के लिए देशभर के टीचर्स, रिसर्चर्स और शिक्षाविद् से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत NTA ने साथ काम करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया है. इसके लिए 9 अक्टूबर 2026 का समय निर्धारित है. मसलन, देशभर के टीचर्स, रिसर्चर्स और शिक्षाविद् NTA के साथ काम करने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के साथ 9 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है.

Your Language Expertise Can Contribute to Better Assessments.

The National Testing Agency is inviting applications for Translation Reviewers as part of its efforts to ensure quality and accuracy in multilingual examination content.

With examination content being made available pic.twitter.com/dDnoKNW2HP

— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 16, 2026

सब्जेक्ट एक्सपर्ट को क्या करना होगा?

NTA ने सब्जेक्ट एक्सपर्ट से आवेदन आमंत्रित किए हैं. NTA ने साथ ही बताया है कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट को करना क्या होगा. NTA की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार सब्जेक्ट एक्सपर्ट को सिलेबस के अनुसार पेपर तैयार करना होगा. साथ ही पेपर की समीक्षा करेंगे. मसलन, पेपर की समीक्षा स्पष्टता और कठिनाई के स्तर के आधार पर की जाएगी. तो वहीं सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भूमिका मॉडरेशन प्रक्रिया निष्पक्षता और परीक्षा के ब्लूप्रिंट का पालन सुनिश्चित करने की भी होगी.

Expression of Interest!

Call for Experts: Shape the Future of National Assessments with NTA

The National Testing Agency (NTA) is officially inviting Expressions of Interest (EoI) from experienced educators, researchers, and academicians for the empanelment of Subject Matter pic.twitter.com/Tibg4zbmNf

— National Testing Agency (@NTA_Exams) September 16, 2026

13 भाषाओं के अनुवाद समीक्षक

NTA कुल 13 भाषाओं में एंट्रेंस एग्जाम के पेपर तैयार करवाता है. NTA ने सभी 13 भाषाओं के अनुवाद समीक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस संबंध में NTA ने सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि अनुवाद समीक्ष AI की तरफ से ट्रांसलेट होने वाली परीक्षा सामग्री की स्पष्टता, एकरूपता और भाषाई सटीकता के लिए जिम्मेदार होंगे.भारतीय भाषाओं में माहिर इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

मनोज भट्ट

मनोज भट्ट

पत्रकारिता में एक दशक से अध‍िक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.

Read More

google button