August 30, 2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन को पूर्व सांसद ने बताया विपक्ष का षड्यंत्र: रोहतक में जांगड़ा बोले- एक भी NEET परीक्षार्थी नहीं था, अभियान कामयाब नहीं हुआ - Rohtak News

रोहतक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा। - Dainik Bhaskar

रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

रोहतक में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत की शिक्षा व्यवस्था में बहुत बड़ा दोष था। किसी ने भी शिक्षा को रोजगारमुखी बनाने का प्रयास नहीं किया। लेकिन 2014 के बाद शिक्षा को रोजगारमुखी बनाया गया और हुनर की शिक्षा का प्रयास किया।

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि जंतर मंतर पर हुआ विपक्ष का षड़यंत्र सबके सामने आ चुका है। जंतर मंतर पर जितने भी युवा पकड़े, उनमें से एक भी नीट का एग्जाम देने वाला युवा नहीं था। स्टूडेंट के नाम पर सरकार को बदनाम करने के लिए एक अभियान चलाया गया था, जो कामयाब नहीं हुआ। यह पूरा षड़यंत्र विपक्ष ने रचा था।

बोले- स्कूल राजनीति का केंद्र नहीं

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि स्कूल कोई राजनीति का केंद्र नहीं है। 9 साल भूपेंद्र हुड्डा सीएम रहे, तब स्कूल याद नहीं आए। आज सरकारी स्कूलों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। सर्टिफिकेट उद्योग पर भाजपा ने प्रतिबंद लगा दिया है। विपक्ष सूची तो बताए कि कौन से सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं। जिन स्कूलों में बच्चे ही नहीं होंगे तो वह बंद अपने आप हो जाएंगे।

पत्रकारों से बात करते पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

पत्रकारों से बात करते पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

स्टूडेंट के भविष्य के लिए टीचर की योग्यता जरूरी

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि स्टूडेंट के भविष्य के लिए टीचर की योग्यता जरूरी होती है। उनके प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था की गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के समय भाई भतीजावाद होता था। अनपढ़ लोगों को भर्ती कर रखा था, जिन्हें पढ़ाना ही नहीं आता था। आज मेरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है, तो वह तिलमिला रहे हैं।

सबको नहीं मिल सकती सरकारी नौकरी

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सरकारी नौकरी की सीमा होती है। हरियाणा की जनसंख्या 2 करोड़ 80 लाख है और सरकारी नौकरी मात्र 3 लाख है। सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देनी होगी, तभी बेरोजगारी मिटेगी।

पाखंडवाद के खिलाफ सरकार की कोई योजना नहीं

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पाखंडवाद के खिलाफ सरकार की कोई योजना नहीं होती। पाखंडवाद के खिलाफ अभियान सामाजिक संस्थाएं चलाती हैं। सरकार का पूरा आशीर्वाद ऐसी संस्थाओं को रहता है। सरकार योगदान देने लायक चीज करती है, लेकिन अभियान नहीं चलाती।

सफाई कर्मचारियों की उचित मांग मानने के लिए तैयार

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की जो उचित मांग है, वो मानने के लिए तैयार है। रेगुलराजेशन पर अधिक झगड़ा है, लेकिन वो सब कमेटी को देखना है। हड़ताल तोड़कर काम शुरू कर देंगे तो भी उनकी मांगों की तरफ विचार किया जाएगा। उनकी अपील है कि हड़ताल तोड़कर कर्मचारियों को सफाई शुरू कर देनी चाहिए।

.

खबरें और भी हैं...

  • सरकारी स्कूलों की बदहाली पर CJP ने सरकार को घेरा: रोहतक में सांगवान बोले- जर्जर स्कूलों की टाइमलाइन बताएं; शिक्षक-सुविधाओं की कमी का आरोप

    रोहतक में सांगवान बोले- जर्जर स्कूलों की टाइमलाइन बताएं; शिक्षक-सुविधाओं की कमी का आरोप|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सफाई कर्मचारियों ने 2 सितंबर तक बढ़ाई हड़ताल: रोहतक में प्रदेश स्तरीय मीटिंग में लिया फैसला; बोले-13 को CM आवास का करेंगे घेराव

    रोहतक में प्रदेश स्तरीय मीटिंग में लिया फैसला; बोले-13 को CM आवास का करेंगे घेराव|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar0:39
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भाजपा नेता के बेटे पर हमला करने वाला अरेस्ट: रोहतक यूनिवर्सिटी की कैंटीन में की पिटाई, अकेला बैठा था युवक

    रोहतक यूनिवर्सिटी की कैंटीन में की पिटाई, अकेला बैठा था युवक|रोहतक,Rohtak - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रोहतक में रामपाल दास के खिलाफ तीसरी लड़ाई का आह्वान: सरकार को दिया 2 महीने का अल्टीमेटम, पाखंड को खत्म करने के लिए चलेगा अभियान

    0:57
    • कॉपी लिंक

    शेयर