- Hindi News
- Local
- Haryana
- Mahendragarh
- Mahendragarh Police Arrest Drug Peddler With Heroin | Satnali NDPS Case | Haryana News
महेंद्रगढ़5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सतनाली थाना पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। सतनाली थाना पुलिस ने 5.43 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि सतनाली पुलिस टीम अनाज मंडी सतनाली क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव नावा निवासी गगन सतनाली बस अड्डे पर हेरोइन के साथ मौजूद है।
सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और सतनाली बस स्टैंड पहुंची। पुलिस टीम को देखकर युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।
पॉलीथिन में छिपाकर रखी हेरोइन
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें हेरोइन थी। बरामद मादक पदार्थ का वजन 5.43 ग्राम पाया गया। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सतनाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है ताकि मादक पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा सके। महेंद्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा तस्करी या मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, डायल-112 या संबंधित पुलिस अधिकारी को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
महेंद्रगढ़ में जल्द शुरू होगा रोडवेज का सब-डिपो: विधायक कंवर सिंह ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात, अनिल विज ने दिया भरोसा

- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में फरसे से हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर काबू: कार और हथियार बरामद; आरोपी पर 8 केस पहले से दर्ज

- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में एक ही रात में 3 मकानों में चोरी: घर से लाखों रुपए के जेवर चुराए ले गए चोर; बाहर की कुंडी लगाकर फरार
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन: निजीकरण और एग्री डिस्कॉम का किया विरोध, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
0:36- कॉपी लिंक
शेयर