October 16, 2026

Nayyi Navelli: यामी गौतम की 'नई नवेली' को पहले दिन ही लगा बड़ा झटका! कैसे और क्यों अचानक कैंसिल हुआ फर्स्ट डे फर्स्ट शो?

Nayyi Navelli: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ को पहले दिन ही लगा बड़ा झटका! कैसे और क्यों अचानक कैंसिल हुआ फर्स्ट डे फर्स्ट शो?

नई नवेली का पहला शो कैंसिल होने की वजह

Nayyi Navelli: यामी गौतम की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल कारोबार कर पाई है. ‘हक’ के बाद एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में एक छोटा सा कैमियो किया, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हुई. लेकिन नई नवेली ने उन्हें कहीं न कहीं पटरी से उतार दिया है, क्योंकि अबतक इस फिल्म को जनता ने जैसा रिव्यू दिया है. उस हिसाब से कमाई में भी फिल्म फुस्स ही होने वाली है. खैर, इन सबके बीच यामी की ‘नई नवेली’ को पहले दिन ही तगड़ा झटका भी लग चुका है. जिसके पीछे की वजह भी सामने आई है. हाल ही में पता लगा कि इस फिल्म के पहले मॉर्निंग शो रखे गए थे, पर जब कुछ गिने चुने लोग थिएटर पहुंचे, तो उन्हें स्टाफ की तरफ से जानकारी मिली कि मॉर्निंग शोज कैंसिल हो गए हैं.

अक्सर देखा जाता है कि फिल्म प्रमोशन पर भी कई स्टार्स घंटे-डेढ़ घंटे लेट पहुंचते हैं, जिसके चलते उनके इंतजार में सब बैठे रहते हैं. लेकिन फर्स्ट डे और फर्स्ट शो में भी इसी लेट लतीफी का कुछ लोगों को सामना करना पड़ा. जब 9 बजे के शो के लिए लोगों ने साढ़े 8 बजे जाकर थिएटर में टिकट बुक करनी चाही, तो उन्हें पता लगा कि शोज कैंसिल हो चुके हैं. अब यहां डिस्ट्रीब्यूटर पहले ही यह चेक कर सकते थे, पर ऐसा हुआ नहीं. या हो सकता है कि उन्हें भी आखिर में ही पता लगा हो कि उनकी फिल्म को देखने ज्यादा लोग थिएटर नहीं पहुंचने वाले.

क्या है रिव्यू का खेल?

दरअसल फिल्म मेकर्स रिव्यूअर को रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म दिखा देते हैं और आम जनता से पहले उनके पास मौका होता है, अपने रिव्यू शेयर करने का. कई मेकर्स चाहते हैं कि एक बार पिक्चर रिलीज हो जाए, उसके बाद ही रिव्यू लगे. इसलिए एमबार्गो लगाया जाता है. सरल शब्दों में कहा जाए, तो अगर मेकर्स की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होना है, तो फिर उनके दिए टाइम के हिसाब से ही रिव्यू लगाना होगा. आमतौर पर ऐसा इसलिए भी होता ताकी उनकी एडवांस बुकिंग पर कोई असर न पड़े. और कुछ ऐसा ही नई नवेली के साथ भी हुआ. 12 बजे रिव्यू आया, उससे पहले ही नॉर्मल शोज लोग देखने पहुंचे और शायद दिल टूट गया.

फिल्म देखने नहीं पहुंची जनता

यामी गौतम की नई नवेली का ट्रेलर देखकर ही लोगों ने कह दिया था कि बहुत स्त्री वाली फील आ रही है. अब कॉपी किया भी हो, तो भी ठीक से नहीं किया गया.9 बजे का पहला शो रखा गया था, लेकिन कुछ थिएटर में पहला शो देखने लोग ही नहीं पहुंचे. जिसके चलते शो कैंसिल हो गया और जो थोड़े बहुत लोग पहुंचे थे उन्हें बताया गया कि अब 12 बजे ही पहला शो होगा. जी हां, जिसके बाद उन्हें घर वापस लौटना पड़ा. यूं तो पूरे देश में इस तरह नहीं हुआ है, वरना अलग-अलग जगह से ऐसी रिपोर्ट्स मिलती. लेकिन कुछ जगहों पर ऐसा सुनने को आया.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button