टीवी मसाला
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Jul 24, 2026, 03:39 PM IST
Narayani on drug culture in Tv Industry: टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक नारायणी शास्त्री ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में मौजूद ड्रग कल्चर को बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये अब नार्मल है।
![]()
ड्रग कल्चर पर नारायणी शास्त्री का बड़ा खुलासा
Narayani on drug culture in Tv Industry: नारायणी शास्त्री टीवी इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। नारायणी शास्त्री (Narayani Shastri) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब नारायणी शास्त्री ने टीवी इंडस्ट्री में ड्रग कल्चर को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। एक्ट्रेस के इस बयान ने इंटरनेट की दुनिया में भी हलचल पैदा कर दी है। नारायणी शास्त्री का यह भी कहना है कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में ड्रग्स का सेवन आम बात मानी जाती है। उन्होंने खुद ऐसा होते देखा है। नारायणी ने यह भी माना कि उन्होंने पहले ड्रग्स का इस्तेमाल करके देखा था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, देखें आंकड़े)
इंडस्ट्री में ड्रग कल्चर पर नारायणी का बड़ा खुलासा
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान नारायणी शास्त्री ने बताया कि किस तरह इंडस्ट्री में ड्रग कल्चर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'पहले पार्टियों में सिर्फ शराब के लिए बजट होता था। अब ड्रग्स के लिए भी अलग बजट रखा जाता है। मैं खुद ऐसी चीजें देखकर हैरान हूं। इसलिए सालों पहले ही मैंने पार्टी करना बंद कर दिया है। अब पार्टी केवल डांस के लिए नहीं बल्कि कुछ और के लिए होती हैं।'
नारायणी ने बताया कि उन्होंने भी ड्रग्स ट्राई किए हैं लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के लिए। उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में सब कुछ ट्राई किया है लेकिन सिर्फ एक बार, यह जानने के लिए कि क्या होता है।' उन्होंने साफ किया कि वे कभी एडिक्ट नहीं हुईं। शराब भी उन्होंने एक बार पी है ताकि उन्हें पता चल जाए कि अगर यह ड्रिंक में मिलाई गई तो ऐसी होती है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कोकीन (Cocaine) और MDMA अब पार्टियों में नार्मल हो गए हैं। बड़ी-बड़ी पार्टीज एम् यह सब छुपाया जाता है लेकिन हाउस पार्टी में इसके बारे में सभी को मालूम होता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मुझे डायरेक्टर के साथ सोने...', Eva Grover ने आमिर खान के सौतेले भाई Hyder पर लगाए गंभीर आरोप)
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'सेट पर भी ड्रग्स लेना आम बात है। ये हर समय होता है। कई बार शूट कैंसिल कर दिया जाता है क्योंकि एक्टर्स शूटिंग करने की हालत में नहीं होते हैं। एक बार उन्होंने 4 घंटे इंतजार किया लेकिन वो एक्टर खड़ा होने की हालत में भी नहीं था। प्रोड्यूसर्स की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। किसी भी एक्टर को रिप्लेस करना आसान भी नहीं होता है। इसलिए वो उनकी फैमिली को बुलाते हैं ताकि शूटिंग जारी रहे।
![]()
ललित कुमार author
ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article