October 8, 2026

Nana Patekar Friends: नाना पाटेकर के 5 जिगरी दोस्त, एक ने 6 साल पहले ही छोड़ी दुनिया

Nana Patekar Friends: फिल्म इंडस्ट्री से 8 अक्टूबर की सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. खबर ये कि विश्वनाथ गजानन पाटेकर उर्फ नाना पाटेकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इस खबर से सिनेमा जगत में मातम छा गया. 48 सालों के फिल्मी करियर में वो 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे. अब सोशल मीडिया पर उनकी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक, तमाम चीजों की चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप उन सितारों के बारे में जानते हैं, जिनके साथ नाना की काफी अच्छी दोस्ती रही.

एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने खुद बॉलीवुड के उन 5 एक्टर्स का नाम लिया था, जिन्हें आप उनका जिगरी दोस्त कह सकते हैं. एक एक्टर ने अब से लगभग 6 साल पहले ही इस दुनिया से विदाई ले ली थी. चलिए जानते हैं कि नाना ने किन-किन सितारों का नाम लिया था.

फिल्म इंडस्ट्री में इन सितारों से दोस्ती

नाना पाटेकर से लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में ये सवाल हुआ था कि क्या इंडस्ट्री में किसी से उनकी दोस्ती है. इसपर उन्होंने कहा था- हां है. उसके बाद उन्होंने जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेंजोंगप्पा और अनिल कपूर का नाम लिया था. नाना ने साल 2024 में दिए इंटरव्यू में ये बात कही थी. उन्होंने कहा था कि ऋषि कपूर भी उनके काफी अच्छे दोस्त थे. 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था.

अनिल कपूर से ऐसे होती थी बात

अनिल कपूर का जिक्र करते हुए नाना पाटेकर ने कहा था, “बकायदा हम फोन करते हैं. मैं कहता हूं- ए आन्या, उधर से वो मुझे कहते हैं- ए नान्या.” बहरहाल, नाना और अनिल के बीच न सिर्फ ऑफ स्क्रीन अच्छे रिश्ते थे, बल्कि ऑन स्क्रीन भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई. ‘वेलकम’ में मजनू और उदय का कैरेक्टर हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक किरदारों में से है. ‘वेलकम’ के अलावा दोनों ने ‘वेलकम बैक’, ‘परिंदा’ और ‘सूबेदार’ में भी एक साथ काम किया.

ये भी पढ़ें-

मैसेज से लेकर मौत तकनाना पाटेकर के आखिरी 2 घंटे 50 मिनट में क्या-क्या हुआ? जानिए

नाना पाटेकर की पत्नी का क्या नाम है? 35 साल से एक्टर से अलग क्यों रह रहीं? जानिए

नाना पाटेकर के रूप में हिंदी सिनेमा ने अपने एक होनहार कलाकार को खो दिया. कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हुआ. उनका अचानक यूं चले जाना फिल्म जगत के लिए किसी बड़ी क्षति से कम नहीं है.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button