October 8, 2026

Nana Patekar Death: जब नाना पाटेकर ने कहा था उन्हें मौत का नहीं है डर, बोले- 'जब निकलना है तो है...' - nana patekar death old interview of veteran actor goes viral where he spoke about mortality

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।

नाना पाटेकर का पुराना इंटरव्यू वायरल

नाना पाटेकर का पुराना इंटरव्यू वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने सभी को गहरा सदमा दिया है। 8 अक्टूबर की सुबह एक्टर को कार्डियक अरेस्ट पड़ा जिसमें सीपीआर देने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

एक्टर को उनकी शानदार डायलॉग डिलीवरी और बेबाक अंदाज के लिए जाता जाता है। इस बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें मरने से डर नहीं लगता और जब समय आए, तो इंसान को चले जाना चाहिए।

जिंदगी और मौत पर की थी बात

'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए 2024 के एक इंटरव्यू में एक्टर अपनी गरीबी भरे बचपन और जिंदगी के प्रति अपने नजरिए पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने मौत पर भी बात की थी। के बारे में पूछा गया। उनका जवाब सीधा-सा था, 'मुझे मौत से डर नहीं लगता, जब निकलना है तो निकलना ही है।'

Nana (4)

नाना पाटेकर ने बताया था कि उनका बचपन बहुत ही मश्किलों में बीता और इसी ने उन्हें जीवन के प्रति उनकी सोच और समझने के तरीके को और निखारा। उन्होंने बताया कि उन्होंने 13 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। तब वे सिर्फ 35 रुपये कमाते थे और कई बार तो दिन में खाना भी सिर्फ एक ही बार नसीब होता था।

कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन

बता दें कि नाना पाटेकर 75 साल के थे और गोवा में अपने घर पर थे जब उन्हें अचानक से कार्डियक अरेस्ट पड़ा।

दिग्गज अभिनेता का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके घर पर निधन हुआ। उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया और मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की और सीपीआर दिया गया। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Nana (5)

इन फिल्मों में आए थे नजर

नाना पाटेकर सालों से फिल्मों में सक्रिय रहे हैं। 2023 में 'द वैक्सीन वॉर' से लेकर 2024 में मराठी फिल्म 'ओले आले' और उसी साल आई 'वनवास' सभी उनकी बेहतरीन फिल्में थीं। इसके अलावा 2025 में 'हाउसफुल 5' और 2026 में 'ओ रोमियो' में भी वो नजर आए। उन्हें आखिरी बार अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने नाना वाघमारे के तौर पर एक स्पेशल रोल निभाया था।