
रोहित शेट्टी का नाना के लिए पोस्टImage Credit source: rohitshetty/Instagram
Rohit Shetty Post On Nana Patekar: नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नही हैं. एक्टर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर की मौत उनके गोवा वाले घर में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. नाना के जाने से हर कोई सदमे में है और एक्टर को याद कर भावुक हो रहा है. इस बीच फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने भी नाना के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. रोहित ने अपनी पोस्ट में नाना से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया है.
रोहित शेट्टी ने नाना पाटेकर की एक तस्वीर पोस्ट कर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है. इसी नोट में डायरेक्टर ने बताया है कि उनकी और नाना की बॉन्डिंग कैसी थी. साथ ही रोहित ने ये भी खुलासा किया है कि, एक फिल्म में कैमियो के लिए नाना ने उनसे कोई फीस तक नहीं ली थी.
ये भी पढ़ें: Nana Patekar: विश्वास ही नहीं हो रहानाना पाटेकर के निधन से टूटे सेलेब्स, आलिया से लेकर संजय दत्त ने किया पोस्ट
रोहित शेट्टी ने शेयर किया पोस्ट
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर नाना की तस्वीर पोस्ट की. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- प्रिय दादा, मुझे आपके देर रात आने वाले फोन कॉल्स की बहुत याद आएगी. न कोई हेलो, न कोई औपचारिकता, बस सीधा-सा सवाल होता था, ए शेट्टी, क्या कर रहा है? और मैं जानबूझकर आपको परेशान करने के लिए जवाब देता था, कौन बोल रहा है?, ताकि आपकी तरफ से तुरंत सुनने को मिले, साले, नाना बोल रहा हूं!
मेरी फिल्मों की रिलीज के बाद आप मेरे सबसे बड़े और सबसे ईमानदार आलोचकों में से एक थे. आपने कभी भी बातों को घुमा-फिराकर नहीं कहा. ये वाली तूने अच्छी बनाई ये वाली मुझे अच्छी नहीं लगी ये वाली सुपरहिट है ये तूने हिट बनाने की कोशिश की है और फिर अपने ही अंदाज में आप मुझे याद दिलाते थे, अबे, तू खुद स्टार है तुझे इतने स्टार्स की जरूरत नहीं है.
इस फिल्म के लिए नहीं ली थी फीस
रोहित शेट्टी ने इस पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि, नाना पाटेकर ने उनकी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में कैमियो के लिए कोई फीस नहीं ली थी. डायरेक्टर ने लिखा- मैं उस वक्त को कभी नहीं भूलूंगा जब आपने गोलमाल अगेन में कैमियो किया था. मैंने आपसे पूछा था, दादा, आपकी फीस? आपने मेरी तरफ देखा और कहा, तुझसे पैसे लूंगा? एक अनाथाश्रम का नंबर देता हूं, वहां डोनेट कर दे.” यही तो आप थे दादा. सीधे, बेबाक, दिलदार और हमेशा सच्चे. मुझे आपके मुंह से खुद को शेट्टी कहलवाने की बहुत याद आएगी.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More