Nagaland Landslide Update News: कोहिमा: नगालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि पांच लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, मलबे से तीन महिलाओं और एक पुरुष के शव बरामद किए गए हैं। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों के बावजूद बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। एक अन्य घटना में, नगिनीमोरा में अचानक आई बाढ़ में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से कई जिलों में सड़कों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है, जिससे संपर्क टूट गया है और निचले इलाकों में पानी भर गया है।
रेस्क्यू अभियान जारी
जिला प्रशासन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नगालैंड पुलिस, असम राइफल्स, चिकित्सा दल और स्थानीय स्वयंसेवक मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए चौबीसों घंटे अभियान चला रहे हैं। (Nagaland Landslide Update News) अधिकारियों ने आशंका जताई है कि तलाश जारी रहने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और राहत अभियान जारी है। मलबे को हटाने, सड़क संपर्क बहाल करने और नुकसान के आकलन के लिए टीमों को तैनात किया गया है।
राज्यपाल नंद किशोर यादव ने व्यक्त किया दुख
Nagaland Landslide Update News: राज्यपाल नंद किशोर यादव ने इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के प्रयासों की सराहना की और लोगों से सतर्क रहने तथा आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
स्थिति पर नजर रख रही सरकार: सीएम नेफियू रियो
मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने भी इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार स्थिति पर करीब से नजर रख रही है। (Nagaland Landslide Update News) उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए तत्काल अनुग्रह राशि और प्रभावितों के लिए राहत सहायता देने की घोषणा की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PM Fasal Bima Yojana Installment: एक बार फिर बजी किसानों के मोबाइल की मैसेज टोन! सीएम डॉ. मोहन यादव ने खातों में भेजे इतने करोड़ रुपए, खिले अन्नदाताओं के चेहरे
- ‘Ram-Nami’ Documentary Movie: छत्तीसगढ़ के इस खास समुदाय पर बनीं फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का नेशनल अवार्ड, सीएम साय ने दी बधाई, कहा- यह हमारे लिए गर्व का विषय
- CM Yogi Adityanath News: अब जाम की समस्या होगी दूर, इन जगहों तक आसानी से पहुंच सकेंगे गोरखपुरवासी, सीएम योगी करेंगे इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन