August 9, 2026

Muzaffarnagar Murder: गर्लफ्रेंड के पति के खून का प्यासा प्रेमी, 16 सेकंड में 17 बार चापड़ से वार-खौफनाक मौत

Time Published: Sunday, August 9, 2026, 17:00 [IST]

Muzaffarnagar Husband Murder: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना इलाके में शनिवार (8 अगस्त 2026) सुबह एक युवक की हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़ित की पत्नी का प्रेमी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अवैध संबंध को हत्या की मुख्य वजह बताया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

दरअसल, मामला करीब 7 बजे बुढ़ाना कस्बे में यह घटना हुई। मृतक तालिब मेरठ के रहने वाला था। वो अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। आसपास के लोगों ने पत्नी को घटना की जानकारी दी। पत्नी ने लोगों की मदद से पति को अस्पताल पहुंचाया।

muzaffarnagar-husband-murder

हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि तालिब 4 अगस्त को बुढ़ाना आया था। वो सूरत में नौकरी करता था। पत्नी को भी अपने साथ ले जाने वाला था। इस बात की जानकारी पत्नी ने अपने प्रेमी को दे दी थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और हत्या की घटना हुई। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ...

शादी के 7 साल बाद हुई थी मीना से मुलाकात

तालिब की शादी करीब सात साल पहले बुढ़ाना की नई बस्ती में रहने वाली मीना से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शादी के बाद तालिब बुढ़ाना में किराए के कमरे में पत्नी के साथ रहने लगे थे। वे सूरत में नौकरी करते थे और बीच-बीच में बुढ़ाना आते-जाते रहते थे।

पुलिस जांच में यह सामने आया कि इसी दौरान मीना का नई बस्ती में रहने वाले हाशिम से अफेयर हो गया। हाशिम का मीना के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बात की जानकारी तालिब को लग गई थी। इसके बाद दोनों में कई बार झगड़े हो चुके थे। तालिब ने ज्यादा समय बुढ़ाना में ही बिताना शुरू कर दिया था। वे कभी-कभी सूरत जाते थे। 4 अगस्त को जब तालिब बुढ़ाना आए तो उन्होंने पत्नी से सूरत चलने को कहा। यह बात मीना ने हाशिम को बता दी। पुलिस के अनुसार हाशिम नहीं चाहता था कि मीना उसे छोड़कर सूरत चली जाए। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद बढ़ा और हत्या की घटना हो गई।

पुलिस की जांच में क्या निकला?

बुढ़ाना कस्बा इंचार्ज ललित कसाना ने बताया कि जांच में हत्या की वजह अवैध संबंध निकलकर सामने आई है। पति और प्रेमी में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी लगातार जारी है।

घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास है। इसमें आरोपी को घटनास्थल के आसपास देखा जा सकता है। पुलिस इस फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। आरोपी हाशिम अभी फरार है।