August 5, 2026

Musafir Cafe Season 2: एक बार फिर लौटेंगे मुसाफिर, इश्क की नई उड़ान के लिए हो जाइए तैयार| Navbharat Live

Updated On: Aug 05, 2026 | 03:54 PM IST

विज्ञापन

सार

Musafir Cafe 2 Announcement: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक सीरीज 'मुसाफिर कैफे' का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो स्टारर इस शो का ऑफिशियल एलान कर दिया गया है

Musafir Cafe Season 2

'मुसाफिर कैफे' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Musafir Cafe Season 2 latest update: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की रोमांटिक वेब सीरीज मुसाफिर कैफे के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इस पसंदीदा लव स्टोरी का पहला सीजन दर्शकों के दिलों में कई अनसुलझे सवाल और अधूरी मोहब्बत का अहसास छोड़कर खत्म हुआ था। तभी से फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ओटीटी जायंट ने फैंस की उत्सुकता को विराम देते हुए इसके दूसरे सीजन की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है। सीरीज के मुख्य कलाकारों ने एक खास अंदाज में फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इस नए सीजन की घोषणा की है। इस वीडियो में पहले सीजन की कुछ बेहद भावुक और यादगार झलकियों को पिरोया गया है। वीडियो के अंत में सीरीज के मुख्य सितारे विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो खुद नजर आते हैं और दर्शकों को यह खुशखबरी देते हैं कि ये मुसाफिर कैफे एक बार फिर लौटने वाले हैं। मेकर्स ने इस घोषणा के साथ लिखा कि अधूरी मोहब्बत की कहानी को पूरा करने ये मुसाफिर वापस आएंगे।

पहले सीजन ने दर्शकों के दिल में बनाई खास जगह

इस रोमांटिक सीरीज का पहला सीजन इसी साल 24 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था। रिलीज होते ही दर्शकों ने इसकी सादगी और किरदारों के बीच की केमिस्ट्री को काफी सराहा था।

सम्बंधित ख़बरें

हालांकि पहले पार्ट का अंत एक ऐसे रहस्यमयी मोड़ पर हुआ था, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था। मुसाफिर कैफे के कई अहम सवालों के जवाब मिलने बाकी थे, जिसके चलते लोग लगातार सोशल मीडिया पर इसके सीक्वल की मांग कर रहे थे।

नए सीजन में खुलेंगे अधूरी मोहब्बत के कई राज

मुसाफिर कैफे के अब जब दूसरे सीजन पर मुहर लग चुकी है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि नए एपिसोड्स में दर्शकों को प्यार और रिश्तों के नए आयाम देखने को मिलेंगे। पहले सीजन में अधूरे रह गए सवालों की गुत्थी सुलझेगी और किरदारों का सफर आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे की अनोखी ख्वाहिश, शादी से पहले बच्चा गोद लेने की इच्छा पर निरहुआ का रिएक्शन वायरल

मेकर्स का कहना है कि यह विक्रांत मैसी, महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो की वेब सीरीज नया सीजन जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगा। दर्शक एक बार फिर अपने पसंदीदा कलाकारों को इस खूबसूरत प्रेम कहानी को पूरा करते हुए देखने के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp