MP Passenger Transport Vision Summit 2026: मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा (CMATBS) की शुरुआत होगी।
इंदौर के ब्रिलियंट कंवेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय मध्यप्रदेश यात्री परिवहन विजन समिट 2026 (MPPTV Summit 2026) में मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने यह घोषणा की।
मुश्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। दशकों से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा (MPTBS) को आज एक संजीवनी मिली है। यह 20 साल में 360 डिग्री बदलाव का अवसर है। सुगम परिवहन बस सेवा यात्रियों, ऑपरेटरों, सरकार और नई तकनीक अपनाने वालों को लाभान्वित करेगी।
समिट के पहले दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं की प्रतिभा को नए अवसरों से जोड़ना है।
लोगों कॉम्पिटिशन में बिहार के सुधाकर ने जीता 5 लाख का पुरस्कार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के लोगो कॉम्पिटिशन के विजेताओं को पुरस्कृत किया। बिहार के सुधाकर कुमार 5 लाख रुपए का पहला पुरस्कार, नई दिल्ली के चयन वोहरा को 2 लाख रुपए दूसरा पुरस्कार और मुंबई की गौरांगी शर्मा को एक लाख रुपए तीसरा पुरस्कार दिया गया।
यह भी पढ़ें: Sagar Police Encounter: सागर शराब कांड में Ravi Lakhera का शॉर्ट एनकाउंटर, शराब बनाने का बताया था फॉर्मूला, 3 दिन से जंगल में छिपा था आरोपी
15 हजार से ज्यादा बसें, 5 लाख किमी का रोड नेटवर्क
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशभर में 15 हजार से अधिक बसों और 5 लाख किलोमीटर सड़कों का नेटवर्क तैयार है। सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए सुगम परिवहन बस सेवा की योजना तैयार की है। इसमें आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
रैपिडो यात्रियों को टू-व्हीलर से बस स्टॉप तक पहुंचाएगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से प्रदेश में ई-व्हीकल्स शुरू हो रहे हैं। अब हमारी धरती पर बने इलेक्ट्रिक व्हीकल इंजन देश-दुनिया में सप्लाई हो रहे हैं। आज रैपिडो के साथ विशेष एमओयू भी किया गया है। उसके माध्यम से यात्रियों को टू-व्हीलर से सुगम परिवहन बस तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Bhopal Gambling Raid: भोपाल में जुए के अड्डे पर पुलिस की Raid, 24 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद