August 29, 2026

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? पुलिस ने किया ये बड़ा दावा, थाने में रातभर हुआ हंगामा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? पुलिस ने किया ये बड़ा दावा, थाने में रातभर हुआ हंगामा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? पुलिस ने किया ये बड़ा दावा, थाने में रातभर हुआ हंगामा

MP Teachers TET Protest: TET के विरोध में दिल्ली जा रहे शिक्षकों को क्यों रोका गया? पुलिस ने किया ये बड़ा दावा, थाने में रातभर हुआ हंगामा /image: IBC24 File

Modified Date: August 30, 2026 / 11:18 am IST

Published Date: August 30, 2026 10:59 am IST

HIGHLIGHTS

  • TET अनिवार्यता के विरोध में जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सैकड़ों शिक्षकों को भिंड पुलिस ने रोक दिया
  • नाराज शिक्षकों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और रातभर थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे
  • पुलिस ने बसों की फिटनेस सही नहीं होने का हवाला दिया, जबकि शिक्षकों ने इसे प्रदर्शन रोकने की कार्रवाई बताया

भिंड। MP Teachers TET Protest: मध्य प्रदेश में इन दिनों TET परीक्षा के विरोध में शिक्षकों (MP Teacher News) का प्रदर्शन जारी है। शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर मंतर में आज बड़ा प्रदर्शन (Teachers Protest Delhi) होगा। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षक आने वाले थे। वहीं कल शनिवार रात इस प्रदर्शन के लिए रवाना होने से पहले ही पुलिस ने शिक्षकों को भिंड में रोक लिया। पुलिस ने बसों को रोककर ड्राइवरों से चाबियां ले लीं। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

रातभर थाने के बाहर बैठे रहे शिक्षक (MP Teachers Protest)

TET परीक्षा के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे सैकड़ों शिक्षकों को पुलिस ने भिंड में रोक दिया। इससे नाराज शिक्षकों ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा कि सरकार का दबाव है, इसलिए उन्हें दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने शिक्षकों के आरोपों से अलग बस की फिटनेस को कार्रवाई का आधार बताया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम अखिलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शिक्षकों ने एसडीएम से दिल्ली जाने की अनुमति देने का निवेदन किया, लेकिन एसडीएम ने उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं, सीएसपी निरंजन राजपूत ने कहा कि बस की फिटनेस सही नहीं होने के कारण उसे रोका गया है।

TET परीक्षा को लेकर देशभर के शिक्षकों में नाराजगी

शिक्षकों का कहना है कि TET परीक्षा को लेकर देशभर में शिक्षक विरोध कर रहे हैं और वे भी इस आंदोलन का हिस्सा बनने दिल्ली जाना चाहते हैं। शिक्षकों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद TET परीक्षा को लेकर देशभर के शिक्षकों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि सरकार ने शिक्षकों के साथ छल किया है और वर्ष 2017 में चोरी-छिपे अध्यादेश लाकर उनकी परेशानियां बढ़ाई गईं। शिक्षक इसी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होना चाहते हैं। इधर, मध्यप्रदेश में TET परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का दावा है कि उनकी मांगों और विरोध के चलते किसी भी शिक्षक ने अभी तक TET परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है। शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि उनका विरोध आगे भी जारी रहेगा और दिल्ली जाने से रोके जाने के बावजूद आंदोलन को अलग-अलग स्तर पर जारी रखा जाएगा।

पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

MP Teachers TET Protest पुलिस का कहना है कि कार्रवाई बस की फिटनेस से जुड़ी थी। सवाल यह है कि पुलिस बसों को रोकने का कारण फिटनिस बता रही है यह तो हर रोज दिल्ली जाने बाली बसों को चैक करने के सवाल पर चुप्पी क्यों साध रहीं है। दूसरी ओर, शिक्षकों का आरोप है कि प्रशासन पूरे प्रदेश के शिक्षकों को दिल्ली जाने से रोक रहा है। शिक्षक संतोष लहारिया का कहना है कि उन्हें स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि वे दिल्ली नहीं जा सकते। इससे नाराज शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया तो वे रविवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। नही तो दिल्ली के लिए पैदल यात्रा पर निकलेंगे। शिक्षकों ने मध्यप्रदेश और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि सरकार के इशारे पर प्रशासन उन्हें आंदोलन में शामिल होने से रोक रहा है। (TET Exam Protest)

Join Our Whatsapp Group

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-30-at-9.17.22-AM-1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-30-at-9.17.21-AM-1.mp4

https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-30-at-9.17.21-AM.mp4

ये भी पढ़ें

  • Flood Alert in Nepal: नेपाल में फिर प्रलय का अलर्ट! इन जिलों में चेतावनी जारी, अब तक 675 मौतें, जानें ताजा हालात
  • Chhattisgarh IFS Transfer: IFS विवेक आचार्य को राज्य सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें कहां हुई नई पोस्टिंग, देखें आदेश
  • Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, इन इलाकों में 2 सितंबर तक अलर्ट जारी, पढ़ें IMD की चेतावनी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  शिक्षक दिल्ली में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?

उत्तर:   शिक्षक TET परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं।

प्रश्न 2:  भिंड में शिक्षकों को क्यों रोका गया?

उत्तर:  पुलिस के अनुसार, जिन बसों से शिक्षक दिल्ली जा रहे थे उनकी फिटनेस सही नहीं थी। हालांकि शिक्षकों ने इसे प्रदर्शन रोकने की कार्रवाई बताया है।

प्रश्न 3:  शिक्षकों ने पुलिस के रोकने के बाद क्या किया?

उत्तर:  दिल्ली जाने से रोके जाने पर शिक्षकों ने भिंड के कोतवाली थाने का घेराव किया और रातभर धरने पर बैठे रहे।

प्रश्न 4:  शिक्षकों ने आगे क्या चेतावनी दी है?

उत्तर:  शिक्षकों का कहना है कि यदि उन्हें दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली तो वे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।

प्रश्न 5:  TET अनिवार्यता को लेकर विरोध क्यों हो रहा है?

उत्तर:   शिक्षक संगठनों का विरोध TET को अनिवार्य किए जाने को लेकर है और वे इस व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.