MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही करीब 10 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू होने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विभाग प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी जुटा रहा है। इसके बाद भर्ती के लिए पदों की संख्या तय की जाएगी। फिलहाल करीब 10 हजार पदों पर भर्ती की बात सामने आई है। हालांकि, अंतिम संख्या रिक्त पदों की पूरी जानकारी मिलने के बाद ही तय होगी। इससे प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत मिल सकती है।
खाली पदों का जुटाया जा रहा आंकड़ा
स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी मांग रहा है। लोक शिक्षण आयुक्त ने संचालनालय के अधिकारियों को प्रदेशभर में रिक्त पदों का पूरा आंकड़ा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। विभाग यह जानकारी जुटा रहा है कि अलग-अलग स्कूलों में किस विषय और किस स्तर पर कितने शिक्षक पद खाली हैं।
इसी आंकड़े के आधार पर नई भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। विभाग का फोकस यह भी है कि लंबे समय से खाली पड़े पदों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए। इसके लिए जिलों से मिलने वाली जानकारी का मिलान किया जाएगा। इसके बाद शासन के सामने भर्ती से जुड़ा प्रस्ताव रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: AIIMS Bhopal: भोपाल एम्स ने शुरू की नई डिजिटल सेवा, व्हाट्सएप पर घर बैठे अपॉइंटमेंट और मिलेगी जांच रिपोर्ट
प्रमोशन से भी बढ़ेंगे खाली पद
शिक्षकों की Promotion प्रक्रिया का असर भी नई भर्ती पर पड़ सकता है। विभाग में प्रमोशन होने के बाद कई पद खाली होंगे। इन खाली पदों को भी नई MP Teacher Recruitment में शामिल किया जा सकता है। सरकार की ओर से प्रमोशन से खाली होने वाले पदों की जानकारी भी मांगी गई है।
इससे भर्ती में शामिल होने वाले पदों की संख्या शुरुआती अनुमान से ज्यादा हो सकती है। शिक्षा विभाग पहले प्रमोशन की प्रक्रिया से बनने वाली स्थिति का आकलन करेगा। इसके बाद वास्तविक रिक्त पदों की संख्या सामने आएगी। ऐसे में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दिनों में पदों की संख्या से जुड़ी तस्वीर और साफ हो सकती है।
यह भी पढ़ें: CG IFS Appointment: IFS विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए
मार्च 2027 तक रिटायरमेंट का भी हिसाब
शिक्षा विभाग ने Retirement से खाली होने वाले पदों को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग मार्च 2027 तक रिटायर होने वाले शिक्षकों की जानकारी जुटा रहा है। रिटायरमेंट के बाद खाली होने वाले पदों को भी भर्ती के प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। सरकार चाहती है कि भर्ती के समय उपलब्ध सभी खाली पदों का सही आंकड़ा सामने हो।
इसके लिए मौजूदा रिक्तियों के साथ भविष्य में खाली होने वाले पदों की भी जानकारी तैयार की जा रही है। प्रमोशन और रिटायरमेंट दोनों को जोड़ने के बाद शिक्षकों की जरूरत का नया आंकड़ा सामने आएगा। इसी आधार पर Madhya Pradesh Teacher Vacancy के पदों की अंतिम संख्या तय होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: Sukma Potacabin Student Sick: सुकमा के पोटाकेबिन पोलमपल्ली हॉस्टल में 47 छात्राएं बीमार, बुखार-उल्टी-दस्त से एक की हालत गंभीर, फूड पॉइजनिंग की आशंका
CM ने अधिकारियों से मांगी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की थी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से नई शिक्षक भर्ती को लेकर जानकारी ली। सीएम ने पूछा कि भर्ती कब शुरू की जा सकती है और कितने पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने प्रमोशन और मार्च 2027 तक होने वाले रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों की जानकारी भी मांगी।
इसके बाद विभाग ने रिक्त पदों का आंकड़ा जुटाने का काम तेज कर दिया है। अब जिलों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल करीब 10 हजार पदों की भर्ती की तैयारी है, लेकिन अंतिम संख्या बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: Tikamgarh Collector Inspection: कलेक्टर के निरीक्षण में खुली सापौन उप स्वास्थ्य केंद्र की पोल, CHO मरीज का BP नहीं कर पाई CHECK