July 21, 2026

MP Teacher Bharti Candidates Protest: शिक्षक भर्ती कैंडिडेट्स का भोपाल में प्रदर्शन, पद वृद्धि की मांग को लेकर निकाला मार्च, बैनर-पोस्टर लेकर विरोध

MP Teacher Bharti Candidates Protest:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार, 21 जुलाई को शिक्षक कैंडिडेट्स ने बारिश में प्रदर्शन किया। वर्ग 1 और 3 के शिक्षक  कैंडिडेट्स  ने जनजातीय कार्य विभाग के सामने बैनर और पोस्टर के साथ विरोध जताया। ये  शिक्षक कैंडिडेट्स पद वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 9-10 महीनों में कई बार ज्ञापन दे चुके हैं।

मप्र में शिक्षकों के 1.15 पद खाली

शिक्षक कैंडिडेट्स ने मंगलवार, 21 जुलाई को  सुबह साढ़े ग्यारह बजे आदि भवन से शुरू मार्च शुरू किया। इसके बाद  DPI पहुंचे। कैंडिडेट्स का कहना है प्रदेश में शिक्षकों के 1.15 लाख पद खाली हैं, फिर भी भर्ती में पद कम रखे गए। 8 महीने से आंदोलन के बाद भी समाधान नहीं निकला, इसलिए आज फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

MP Teacher Bharti Candidates Protest
शिक्षक भर्ती के कैंडिडेट्स भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के सामने प्रदर्शन करते हुए।

दो हजार स्कूलों में सिर्फ 1 शिक्षक

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के 1,15,678 पद रिक्त हैं। विधानसभा के आंकड़ों के अनुसार, 83,514 स्कूलों में से 1,968 स्कूल सिर्फ 1 शिक्षक और 46,417 स्कूल सिर्फ 2 शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं। इसके बावजूद घोषित पद नाममात्र के निकाले गए हैं। पिछले 8 महीनों में कैंडिडेट्स 17 नवंबर 2025 से लेकर 15 जून 2026 तक कई बार धरना, भूख हड़ताल, खून से पत्र, मुंडन और मार्कशीट दहन जैसे विरोध कर चुके हैं। 

मजबूरन करना होगा अनिश्चितकालीन आंदोलन

17 अप्रैल को सीएम हाउस ज्ञापन के दौरान कैंडिडेट्स  के साथ अभद्रता और बल प्रयोग के आरोप भी लगे हैं। अब तक मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित केंद्र-प्रदेश के 15 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन ठोस निर्णय नहीं हुआ। कैंडिडेट्स  का कहना है कि मांग पूरी न होने पर यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: सिंधिया फैमिली सेटलमेंट केस: ज्योतिरादित्य की फुफेरी बहन प्रतिमा देवी का आरोप, अदालत में पूरी डिटेल पेश नहीं की,  बोलीं- इसमें मेरा भी हिस्सा

कैंडिडेट्स की 3 मुख्य मांगें

  • वर्ग-2 माध्यमिक: प्रत्येक विषय में कम से कम 3,000 पद के हिसाब से या कुल न्यूनतम 10,000 पद बढ़ाकर द्वितीय काउंसलिंग तुरंत शुरू की जाए।

  • वर्ग-3 प्राथमिक: पदों की संख्या बढ़ाकर न्यूनतम 25,000 की जाए और द्वितीय काउंसलिंग शुरू की जाए।

  • वर्ग-3 RCI: विशेष शिक्षक के शेष रिक्त पद सामान्य कैंडिडेट्स के लिए उपलब्ध कराए जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Indore Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज रघुवंशी की पत्नी सोनम को दिए दो ऑप्शन, सरेंडर या जमानत कैंसिल

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब