मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में उद्योग समूहों के नेताओं के साथ वन-टू-वन बातचीत का नेतृत्व किया, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा, टेक्सटाइल, फार्मा, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में नए और विस्तारित निवेशों पर चर्चा की गई, जिससे मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण रोजगार के अवसर और आर्थिक विकास की संभावनाएँ खुल सकती हैं।
By Oneindia Staff
Published: Thursday, October 8, 2026, 21:32 [IST]
मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुंबई में देश के प्रमुख उद्योग समूहों के शीर्ष नेतृत्व के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। फार्मा, टेक्सटाइल, सेमीकंडक्टर, औद्योगिक गैस, ट्रांसमिशन, टायर, आईटी और अधोसंरचना सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
मुंबई में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर संवाद’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न औद्योगिक समूहों ने प्रदेश में नई इकाइयां स्थापित करने और मौजूदा निवेश का विस्तार करने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम में करीब ₹90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे 14,375 रोजगार सृजित होने की संभावना है। इनमें नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ₹71,289 करोड़, टेक्सटाइल्स में ₹5,000 करोड़, फार्मास्यूटिकल्स में ₹2,280 करोड़, रियल एस्टेट में ₹1,000 करोड़, सूचना प्रौद्योगिकी में ₹200 करोड़ और केमिकल उद्योग में ₹400 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की केंद्रीय भौगोलिक स्थिति, औद्योगिक भूमि की उपलब्धता, विकसित हो रही अधोसंरचना और कुशल कार्यबल उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि निवेशकों को भूमि, बिजली, पानी, सड़क, ऊर्जा और अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को मध्य प्रदेश में नए निवेश और विस्तार के लिए आमंत्रित करते हुए परियोजनाओं की स्थापना में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
RPG समूह की ट्रांसमिशन, टायर और IT क्षेत्र में रुचि
RPG समूह के अध्यक्ष हर्ष गोयनका के साथ बैठक में विद्युत पारेषण, टायर निर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। गोयनका ने जबलपुर में विद्युत पारेषण क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की। टायर निर्माण इकाई के लिए रतलाम, सागर और जबलपुर संभावित स्थलों के रूप में चर्चा में आए। उज्जैन के IT बिल्ट-अप पार्क की प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं के उपयोग और संभावित निवेश स्थलों का दौरा कर व्यावसायिक संभावनाओं का आकलन करने पर भी चर्चा हुई। RPG समूह की प्रमुख कंपनियों में KEC International, CEAT और Zensar Technologies शामिल हैं।
वेलस्पन टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क की संभावनाएं तलाशेगा
Welspun Enterprises के प्रबंध निदेशक संदीप गर्ग के साथ बैठक में पाइप निर्माण, टेक्निकल टेक्सटाइल और अधोसंरचना क्षेत्र में निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई। समूह ने मिल की भूमि पर टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क विकसित करने और इसमें एंकर यूनिट स्थापित करने में रुचि दिखाई। बैठक में Welspun Corp के MS Line Pipe क्षेत्र में ₹150 करोड़ के निवेश और Sintex के ₹700 करोड़ के प्रगतिरत निवेश पर भी चर्चा हुई। समूह की रायसेन और देवास में मौजूदा उपस्थिति के साथ सड़क, राजमार्ग, जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजनाओं में सहभागिता की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र के लिए ₹1,260 करोड़ का प्रस्ताव
INOX Air Products के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ जैन के साथ औद्योगिक गैस और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर चर्चा हुई। कंपनी ने मध्य प्रदेश में ₹1,260 करोड़ के निवेश से अति-उच्च शुद्धता वाला सेमीकंडक्टर-ग्रेड सिलेन गैस संयंत्र स्थापित करने की योजना साझा की। इसमें अप्रैल 2029 से उत्पादन शुरू करने का प्रस्ताव है। परियोजना से करीब ₹350 करोड़ के आयात प्रतिस्थापन और 320 से अधिक स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इसके लिए करीब 40 एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई। प्राकृतिक गैस की उपलब्धता और GAIL के आपूर्ति नेटवर्क के माध्यम से गैस आपूर्ति से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। निवेश प्रोत्साहन, वित्तीय सहायता, ब्याज अनुदान, बिजली सब्सिडी, विद्युत शुल्क में छूट और समयबद्ध स्वीकृतियों जैसे मुद्दे भी बैठक में उठे।
Bhilosa Industries का ₹7,500 करोड़ का चरणबद्ध निवेश प्रस्ताव
Bhilosa Industries के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने PM MITRA Park, धार को केंद्र में रखते हुए मध्य प्रदेश में चरणबद्ध रूप से ₹7,500 करोड़ के निवेश और करीब 3,750 रोजगार की योजना प्रस्तुत की। कंपनी प्रारंभिक चरण में करीब ₹2,500 करोड़ का पूंजीगत निवेश करने और इसके बाद निवेश को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। PM MITRA Park में टेक्सटाइल निर्माण के लिए 200 एकड़ और सहायक इकाइयों के लिए अतिरिक्त 100 एकड़ भूमि पर चर्चा हुई। कंपनी ने वर्ष 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। धार-इंदौर क्षेत्र में पॉलिएस्टर यार्न, फाइबर, निटेड फैब्रिक और मैन-मेड फाइबर आधारित नॉन-गारमेंट फैब्रिक के एकीकृत विनिर्माण
Read more about: