MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन द्वारा 5 आईएएस अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी तबादला आदेश जारी करते हुए उनके नए पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अब अधिकारियों को आगामी आदेश (MP IAS Transfer List) तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान सागर कलेक्टर (Sagar Collector) प्रतिमा पाल (Pratima Pal) को पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है तो वहीं सिवनी कलेक्टर को देवास कलेक्टर (Dewas Collector) नियुक्त् किया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/27/mp-ias-transfer-2026-10-27-16-58-39.jpeg)
प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, प्रतिमा पाल (2012 बैच), जो अब तक सागर जिले में कलेक्टर थीं, उन्हें मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उनके समकक्ष पद को अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन घोषित किया गया है।
नेहा मीना देवास की कलेक्टर नियुक्त
नेहा मीना (2014 बैच), जो सिवनी जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें देवास जिले का कलेक्टर बनाया गया है। इस बदलाव के साथ उन्हें जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दिलीप कुमार यादव को सागर भेजा
दिलीप कुमार यादव (2014 बैच), जो मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सागर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
ऋतुराज को सामान्य प्रशासन विभाग में जिम्मेदारी
ऋतुराज (2015 बैच), जो देवास जिले में कलेक्टर थे, उन्हें मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
अंजू अरुण कुमार बनीं सिवनी की कलेक्टर
अंजू अरुण कुमार (2017 बैच), जो पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें सिवनी जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक कामकाज में बदलाव
राज्य शासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेंगी। इस फेरबदल के तहत सागर, देवास और सिवनी जिलों के कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है, जबकि पर्यटन विकास निगम और सामान्य प्रशासन विभाग में भी नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले, सागर-देवास SP को हटाया, बालाघाट SP आदित्य मिश्रा को देवास की जिम्मेदारी
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk