October 3, 2026

MP Gopalak Sammelan: गृह मंत्री अमित शाह आज MP के गोशालाओं को देंगे 101 करोड़ की सौगात, 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भी करेंगे भूमिपूजन

MP Gopalak Sammelan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  (Amit Shah) आज मध्य प्रदेश  (Madhya Pradesh News) में गोशालाओं को 101 करोड़ की सौगात देंगे। गौरतलब है मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर को रात में भोपाल (Bhopal News) पहुंचे थे। रात को होटल ताज लेक फ्रंट (Hotel Taj Lakefront) में रुके। इसके बाद सुबह 11:00 बजे यहां से वाया रोड भेल दशहरा मैदान (Bhopal Dassehra Maidan)  के लिए रवाना होंगे। सुबह 11:25 बजे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे। चलिए जानते हैं उनके आज के मिनट टू मिनट कार्यक्रम। 

केंद्रीय गृह मंत्री का भोपाल दौरा कार्यक्रम

समय

कार्यक्रम

सुबह 11:00 बजे

होटल ताज लेक फ्रंट से सड़क मार्ग से भेल दशहरा मैदान के लिए रवाना होंगे।

सुबह 11:25 बजे

भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे।

सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक

नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 12:05 से 1:05 बजे तक

भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे।

दोपहर 1:05 बजे

भेल दशहरा मैदान से होटल ताज के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:30 बजे

होटल ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे।

दोपहर 1:30 से 2:15 बजे तक

लंच के लिए समय आरक्षित। इस दौरान संगठन और सरकार से चर्चा करेंगे।

दोपहर 2:15 से शाम 4:15 बजे तक

होटल ताज में मध्यप्रदेश सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय के बीच लंबित विषयों पर बैठक करेंगे।

शाम 4:15 से 5:15 बजे तक

नारकोटिक्स पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए समय आरक्षित।

शाम 5:15 बजे

होटल ताज लेक फ्रंट से सड़क मार्ग से IISER के विस्तारित परिसर, भौंरी के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:40 बजे

IISER के विस्तारित परिसर पहुंचेंगे।

शाम 5:45 से 6:00 बजे तक

IISER के विस्तारित परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

शाम 6:00 बजे

IISER के विस्तारित परिसर से मुख्य परिसर के लिए रवाना होंगे।

शाम 6:05 बजे

IISER मुख्य परिसर, भौंरी पहुंचेंगे।

शाम 6:10 से 7:25 बजे तक

IISER मुख्य परिसर में स्वामी विवेकानंद की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण और शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

शाम 7:30 बजे

IISER मुख्य परिसर से सड़क मार्ग से भोपाल स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे।

शाम 7:45 बजे

भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

शाम 7:50 बजे

विशेष विमान से भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

उज्जैन एवं आसपास के क्षेत्रों में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता के विस्तार और डेयरी क्षेत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (MP State Cooperative Dairy Federation) द्वारा 255 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डेयरी प्लांट  (Dairy Plant) स्थापित किया जा रहा है। अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल से इस प्लांट का डिजिटल भूमि-पूजन करेंगे।

दो साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

उज्जैन में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक डेयरी प्लांट क्षेत्र में दुग्ध प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और विभिन्न डेयरी उत्पादों के उत्पादन को नई गति देगा।

परियोजना की कुल लागत में से 170 करोड़ रुपये राज्य शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए जाएंगे, जबकि शेष 85 करोड़ रुपये दुग्ध संघ द्वारा ऋण के माध्यम से जुटाए जाएंगे। परियोजना को अगले दो वर्ष में पूर्ण करने का लक्ष्य है।

3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध से शुरुआत

प्रस्तावित प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता के साथ होगी।

भविष्य में इसकी क्षमता को बढ़ाकर 5 लाख लीटर प्रतिदिन तक किया जा सकेगा। इससे उज्जैन (Ujjain News)  और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती दुग्ध उपलब्धता के साथ प्रसंस्करण क्षमता का विस्तार भी संभव होगा।

यह भी पढ़ें: Pritam Lodhi bungalow Theft: भोपाल में BJP विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी बंगले पर चोरी, ताला तोड़कर एक्टिवा, सिलेंडर ले गए चोर, टीटी नगर थाने में केस दर्ज

लेखक