MP Flood Situation: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के चलते छतरपुर, टीमकगढ़, पन्ना और सतना में बाढ़ जैसे हालत हैं। वहीं चित्रकूट में गोरगी बांध टूटने से मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर चली। सतना में रेलवे ट्रैक और नाथे समेत कई इलाके डूब गए। पन्ना में कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को चित्रकूट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-11-24-21.jpg)
मुख्यमंत्री आश्रय स्थल भी पहुंचे और बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। साथ ही राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अफसरों को बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित लोगों की मदद करने और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि चित्रकूट में अतिक्रमण भी बाढ़ की एक वजह है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रिकॉर्ड मंगाकर जरूरी कार्रवाई करें।
मौसम विभाग ने रविवार केा 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, प्रदेश में लो प्रेशर एरिया की वजह से सिस्टम स्ट्रॉन्ग हो गया है। इस वजह से शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई और नदी-नाले उफान पर रहे।
चित्रकूट में गोरगी बांध टूटने से आई बाढ़
चित्रकूट में गोरगी बांध टूटने के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है। सतना-चित्रकूट मार्ग 3 जगह से बंद हो गया है। मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊपर बह रही है। तेज बहाव में रामघाट का बड़ा पुल बह गया। कई मोहल्लों में राहत के लिए नाव चलाई गईं। रामघाट और भरतघाट पूरी तरह डूब गया है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें जलमग्न हो गई हैं।
एमपी में बाढ़ की तस्वीरें
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-23-04.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-23-25.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-24-03.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-24-19.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-24-36.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-25-03.jpg)
सतना में रेलेव ट्रैक पानी में डूबा
प्रत्यक्षदर्शियों को कहना है कि बाढ़ का पानी नयागांव राजमहल के अंदर तक पहुंच गया है। लोग घरों और होटलों में फंसे गए हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं हैं। सतना के मझगवां में रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। आनंद विहार से रीवा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कई घंटों तक खड़ी रही।
इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/30/mp-flood-situation-2026-08-30-10-56-26.webp)
रविवार, 30 अगस्त को मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मैहर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें: Rewa Lift Accident: रीवा में नेशनल हॉस्पिटल की लिफ्ट में हादसा, 50 साल के मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा..तोड़फोड़, पुलिस ने घसीटा
अब तक 27 इंच बारिश
मौसम के अनुसार, प्रदेश में अब तक 694.5 मिमी यानी 27 इंच बारिश हुई है। हालांकि, यह सामान्य बारिश 30 इंच (762.3 मिमी) की तुलना में 2.7 इंच कम है। इसके अलावा, कुल मिलाकर 9 प्रतिशत कम पानी गिरा है। पूर्वी हिस्से में 5% और पश्चिमी क्षेत्र में औसत से 12 प्रतिशत कम बारिश हुई।
ये खबर भी पढ़ें:Bhopal Manit: भोपाल मैनिट का असिस्टेंट प्रोफेसर छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार, बंदूक दिखाकर धमकाने का भी केस