MP Weather 13 July 2026: मध्य प्रदेश में पिछले हफ्ते से रूठा मानसून गुरुवार, 16 जुलाई से फिर से मेहरबान होने के आसार हैं।
तब तक प्रदेश में तापमान और उमस बढ़ेगी, जिसके चलते लोगों को बेचैन करने वाली गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। हालांकि 13 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कुछ जिलों में छिट-पुट बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन मौसम सामान्य तौर पर सूखा और गर्म रहेगा।
एमपी 16 जुलाई से फिर मजबूत होगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग (IMD) की सैटेलाइट इमेज में बंगाल की खाड़ी में दिखाई दे रही बादलों की हलचल मध्य प्रदेश (MP) और छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राहत का संकेत है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो मानसून की बारिश पर लगा ब्रेक 16 जुलाई से खत्म हो सकता है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने से किसानों की चिंता कुछ कम हो सकती है।
इन इलाकों में अच्छी बारिश के आसार
मौसम केंद्र भोपाल के सोमवार, 13 जुलाई को जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 16 जुलाई से मानसून फिर से मजबूत होने से पूरे प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मौसम केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार 13 और 14 जुलाई को मध्य प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है।
15 एवं 16 जुलाई को प्रदेश के मध्य क्षेत्र (नर्मदापुरम एवं भोपाल संभाग के साथ पश्चिम और उत्तरी इलाके ( इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल) में भी अच्छी बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार 13 से 19 जुलाई तक बारिश की संभावना इस प्रकार है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/mp-weather-13-july-2026-2026-07-13-16-40-04.jpeg)
महाकौशल क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश की संभावना
पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश अर्थात महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा) में मध्यम से भारी बारिश की अधिक संभावना है। कई स्थानों पर 50–100 मिमी, जबकि कुछ स्थानों पर 100 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
MP में पांच दिन कैसा रहेगा मौसम
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/13-july-2026-mp-map-2026-07-13-16-28-30.jpeg)
मध्य एमपी में कुछ जगह 100 एमएम तक होगी बारिश
मध्य क्षेत्र यानी भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग (भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा) में 13–15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, जबकि 16–19 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर 20–60 मिमी, कुछ स्थानों पर 60–100 मिमी तक बारिश हो सकती है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/14-july-2026-mp-map-2026-07-13-16-28-30.jpeg)
मालवा-निमाड़ में कई स्थानों पर अच्छी बारिश होगी
पश्चिमी प्रदेश यानी मालवा-निमाड़ (इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी) में सप्ताह की शुरुआत में बारिश अपेक्षाकृत कम रह सकती है। लेकिन 16 जुलाई के बाद कई स्थानों पर अच्छी वर्षा की संभावना है। सामान्यतः 20–50 मिमी, जबकि कुछ इलाकों में 50–80 मिमी तक बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: भोपाल-इंदौर में बनेगा IT पार्क: सेमीकंडक्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-प्लग एंंड प्ले फैसिलिटी सेंटर तैयार होगा, CM मोहन यादव ने कहा- टेक कंपनियों को उपलब्ध कराएंगे जमीन
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/15-july-2026-mp-map-2026-07-13-16-28-30.jpeg)
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम हो सकती है बारिश
उत्तर एवं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र यानी ग्वालियर-चंबल संभाग (ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में बारिश अपेक्षाकृत कम और बिखरी हुई रहने की संभावना है। अधिकांश स्थानों पर 10-40 मिमी वर्षा का अनुमान है, हालांकि गरज-चमक के साथ कुछ तेज बौछारें हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम का नामांकन दाखिल, BJP कैंडिडेट आशुतोष कुछ ही देर में भरेंगे फॉर्म, नरोत्तम मिश्रा स्टार प्रचारक
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/16-july-2026-mp-map-2026-07-13-16-28-30.jpeg)
16 से 19 जुलाई तक फिर सक्रिय होगा मानसून
कुल मिलाकर प्रदेश में 13 से 15 जुलाई के बीच कहीं-कहीं हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके प्रभाव के चलते 19 जुलाई तक ज्यादातर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना रहेगी।
यह भी पढ़ें:MP MSME Promotion: एमएसएमई विभाग में 47 अफसरों के प्रमोशन, सहायक संचालक से उप संचालक और प्रबंधक से महाप्रबंधक पदों पर पदोन्नति
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/13/17-july-2026-mp-map-2026-07-13-16-28-30.jpeg)
यह भी पढ़ें:मप्र में एक मंडप में 14 बेटों की शादी: सतना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दूल्हा-दुल्हन की अनोखी बारात, किसान का खर्च बचाने का अनूठा तरीका सोशल मीडिया पर वायरल