October 7, 2026

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: डॉक्टर ने EX-गर्लफ्रेंड पर दागी गोलियां, प्रिंसिपल की शिकायत लेकर 200 छात्र पैदल निकले, पटवारियों की नौकरी पर संकट - Madhya Pradesh News

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास..

1. 52 पटवारियों की नौकरी पर संकट, 4 सस्पेंड

देवास से शुरू हुई पटवारियों पर कार्रवाई कई जिलों तक पहुंची। गुना में चार पटवारी निलंबित हुए और 52 को सेवा समाप्ति नोटिस मिले। आगर मालवा में तीन और सतना में एक पटवारी पर कार्रवाई हुई। विरोध में पटवारी संघ 7 अक्टूबर से ऑनलाइन राजस्व कार्यों से अलग रहेगा। संघ ने कार्रवाई वापस लेने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

2. भोपाल में डॉक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर दागी 3 गोलियां

भोपाल के गांधी नगर में मंगलवार रात PG डॉक्टर नवीन रोहिला ने 27 वर्षीय एक्स गर्लफ्रेंड डॉक्टर श्वेता ठाकुर पर तीन राउंड फायर किए। एक गोली श्वेता की कनपटी को छूकर निकल गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों करीब 7 साल से रिलेशनशिप में थे और दो महीने से अनबन थी। फायरिंग के बाद नवीन भी घायल हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

3. दिग्विजय बोले- मोदी ने तय कर रखा है, उनके अलावा कोई पीएम नहीं बनेगा

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। बुधवार को भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक और शैक्षणिक संस्थानों पर संघ से जुड़े लोगों को बैठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- उन्होंने तो यह तय कर रखा है कि भाजपा के अलावा दूसरी कोई सरकार नहीं बन सकती। पढ़ें पूरी खबर

4. एमपी में 3 दिन बारिश का अलर्ट: 16 जिलों में पानी गिरने की संभावना

मध्यप्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन सिस्टम एक्टिव होने से अगले 3 दिन पूर्वी हिस्से में बारिश हो सकती है। बुधवार को 16 जिलों में अलर्ट है। 8-9 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना रहेगी। 10 अक्टूबर से सिस्टम कमजोर होगा। पश्चिमी MP में दिन में तेज धूप और रात में ठंडक रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

5. शहडोल कलेक्टर से प्रिंसिपल की शिकायत करने पैदल निकले 200 छात्र

शहडोल के जैतपुर स्थित बिरौड़ी एकलव्य आवासीय विद्यालय के करीब 200 विद्यार्थी बुधवार को प्राचार्य से जुड़ी शिकायत लेकर कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़े। वे 15 किमी से ज्यादा चल चुके थे। प्रशासन ने दो बसें भेजीं, लेकिन कई विद्यार्थी पैदल चलते रहे। अधिकारी और पुलिस बच्चों के साथ हैं। विद्यार्थी सीधे कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर 6. बकरे के लालच में फंसा तेंदुआ, 10-15 दिन से थी दहशत

इटारसी के आयुध निर्माणी क्षेत्र में 10-15 दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ बुधवार तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। अस्पताल के पास बकरे को पकड़ने पहुंचा तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और आयुध निर्माणी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में कई दिनों से उसकी निगरानी की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर

7. आलीराजपुर में 15 फीट लंबा और 40 किलो वजनी अजगर मिला

आलीराजपुर के आजाद नगर के बगीचा मोहल्ले में बुधवार को नाले में करीब 15 फीट लंबा और 40 किलो वजनी अजगर मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से उसे बाहर निकाला। भीड़ को दूर रखा गया। वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. भोपाल में 'MP ट्रैवल मार्ट'- 100 विदेशी मेहमान आएंगे

भोपाल में बुधवार से 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। 34 देशों के 100 विदेशी प्रतिनिधि और 15 राज्यों के 180 टूर ऑपरेटर्स समेत 600 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। शुभारंभ पर 1,100 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों और अनुबंधों को अंतिम रूप मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. पुल नहीं बना तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाया 80 फीट का तैरता पुल

टीकमगढ़ के मोहनगढ़ के रानीपुरा गांव में बारिश के दौरान मानसागर तालाब का रास्ता डूब जाता है। पुल नहीं बनने से परेशान ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर प्लास्टिक ड्रम, बांस और रस्सी से 80 फीट लंबा अस्थायी तैरता पुल बनाया। बच्चे इससे स्कूल और ग्रामीण अस्पताल, बाजार, खेत व मुक्तिधाम तक पहुंच रहे हैं। दूसरा रास्ता लंबा और जर्जर है। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. एमपी में निवेश के लिए मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8 अक्टूबर को मुंबई में प्रमुख उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से वन-टू-वन बैठक करेंगे। लोअर परेल स्थित द सेंट रेजिस होटल में निवेश संवाद होगा। इसमें MP की औद्योगिक नीति, निवेश के अवसर, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक क्लस्टर्स की जानकारी दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई निवेश संभावनाओं पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • PG डॉक्टर ने EX-गर्लफ्रेंड डॉक्टर पर दागीं 3 गोलियां: 7 साल अफेयर के बाद दूसरी जगह सगाई से नाराज था, 2 दिन पहले नीम करौली से लौटा था

    7 साल अफेयर के बाद दूसरी जगह सगाई से नाराज था, 2 दिन पहले नीम करौली से लौटा था|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:35
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 52 पटवारियों की नौकरी पर संकट, 4 सस्पेंड: MP में कार्रवाई का विरोध, ऑनलाइन राजस्व काम बंद करेंगे पटवारी

    MP में कार्रवाई का विरोध, ऑनलाइन राजस्व काम बंद करेंगे पटवारी|भोपाल,Bhopal - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • "लाड़ली बहना-राशन बंद कर दो...लेकिन परमाणु प्लांट नहीं लगने देंगे": रीवा में 28 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का विरोध; गांववालों ने ड्रिलिंग मशीन लौटाई

    रीवा में 28 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का विरोध; गांववालों ने ड्रिलिंग मशीन लौटाई|रीवा,Rewa - Dainik Bhaskar1:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नाबालिग प्रेमिका का सिर काटा, जंगल में फेंका शव: जिस बॉयफ्रेंड ने मारा, उसकी भी एक्सीडेंट में मौत; कॉल डिटेल से सहयोगी तक पहुंची पुलिस

    0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर