July 15, 2026

Mouni Roy का पैपराजियों पर फूटा गुस्सा, लगातार वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो...

टीवी मसाला

  • Authored by: आशना मलिक
  • Updated Jul 15, 2026, 09:06 AM IST

Mouni Roy Slams Paparazzi: मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजियों पर नाराजगी जाहिर करती हुई नजर आईं।

Image

पैपराजियों पर भड़कीं मौनी रॉय (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Mouni Roy Slams Paparazzi: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मौनी रॉय ने अपनी एक्टिंग से तो इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन बीते कुछ वक्त से मौनी रॉय अपनी निजी जिंदगी के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं। मौनी रॉय का शादी के 4 साल बाद एक्टर सूरज नांबियार संग तलाक हो गया है। उनके तलाक ने फैंस के भी पैरों तले जमीन खींच ली थी। हालांकि कपल ने बाद में ये साफ किया कि उनके बीच किसी तरह का विवाद, कोई थर्ड पार्टी या एलीमनी शामिल नहीं है। लेकिन इन सबके अलावा हाल ही में मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने एक वीडियो के लिए चर्चा में आ गई हैं। मौनी रॉय वीडियो में पैपराजियों पर भड़कती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mouni Roy-Gaurav Chopra के इश्क को लगी थी नारायणी शास्त्री की नजर? 7 फेरों से पहले ही तहस-नहस हुआ सपना

मौनी रॉय (Mouni Roy) का ये वीडियो फिल्मी गैलेक्सी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। मौनी रॉय के साथ-साथ एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर भी दिखाई दीं। कार में बैठने के बाद मौनी रॉय ने अपना सिर पकड़ लिया। वहीं पैपराजी लगातार उनके वीडियो बना रहे थे और उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे। इससे नाराज होकर मौनी रॉय ने कहा, "बंद करो।" लेकिन इसके बाद भी पैपराजी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कार की दूसरी तरफ मौजूद लोगों पर भी गुस्सा जाहिर किया और कहा कि मत करो ये सब, बंद करो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: मन में बदले की भावना नहीं रखतीं Mouni Roy, तलाक के एक महीने बाद बोलीं- 'जाने नहीं देंगे, तो...'

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Mouni Roy

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Mouni Roy

वीडियो में मौनी रॉय (Mouni Roy) के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया। उनके वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वो भी इंसान है, उसकी भी भावनाएं हैं। कई बार नहीं मूड होता है कैप्चर होने का।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जब भी कोई 'ना' कह दे तो वहीं रोक दो उसे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अरे उन्हें भी स्पेस दो। वो भी इंसान हैं। हर चीज मूड पर निर्भर होता है।"

ashna malik

आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article