August 29, 2026

Morena Father Son Death: पहले बेटे की मौत... 15 दिन बाद पिता की भी गई जान, खबर मिलते ही बेटी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश के मुरैना में 15 दिनों के भीतर एक ही परिवार में दो मौतों से मातम पसर गया। बेटे की मौत के कुछ दिन बाद सड़क हादसे में पिता की भी जान चली गई। पिता की मौत की खबर सुनकर बेटी ने कीटनाशक पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Morena Father Son Death: पहले बेटे की मौत… 15 दिन बाद पिता की भी गई जान, खबर मिलते ही बेटी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

Morena Father Son Death

Modified Date: August 30, 2026 / 10:48 am IST

Published Date: August 30, 2026 10:43 am IST

HIGHLIGHTS

  • 15 दिन के भीतर बेटे और पिता की मौत
  • सड़क हादसे में पिता ने गंवाई जान
  • पिता की मौत की खबर सुन बेटी ने पीया कीटनाशक

मुरैना : Morena Father Son Death: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां अंबाह थाना क्षेत्र में एक परिवार पर 15 दिनों के भीतर दो बड़े हादसे हो गए। दो हफ्ते पहले बेटे की मौत के बाद अब सड़क दुर्घटना में पिता की भी जान चली गई। पिता की मौत की खबर सुनते ही दुखी बेटी ने कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, घटना अंबाह थाने के पास स्थित जगदीश बाबा मंदिर के करीब की है। एक व्यक्ति अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।Morena Ibc24  हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर सुनकर बेटी ने पीया कीटनाशक

बता दें की मृतक के परिवार में 15 दिन पहले ही बेटे की मौत हुई थी। पिता के अचानक चले जाने की खबर मिलते ही गमगीन बेटी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।बेटी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  यह घटना कहां हुई?

उत्तर:  घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है।

प्रश्न 2:  पिता की मौत कैसे हुई?

उत्तर:  जानकारी के मुताबिक बाइक से जाते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रश्न 3:  . बेटी की हालत कैसी है?

उत्तर:  कीटनाशक पीने के बाद बेटी की हालत गंभीर बताई गई है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Morena Tragedy: Father Dies 15 Days After Son, Daughter Consumes Pesticide in Shock

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads