July 20, 2026

Monsoon Care Tips: बारिश में भीगते ही हो गया सर्दी-जुकाम, अदरक-हल्दी की ये चाय दिलाएगी राहत, नोट करें रेसिपी

Ginger-Turmeric Tea Recipe: मानसून में बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से हैं परेशान? ट्राई करें ये आसान और फायदेमंद हल्दी-अदरक की चाय. एकबार में मिलेगी राहत. नोट करें इसे बनाने की आसान विधि.

Published byNamrata Mohanty

Ginger-Turmeric Tea Recipe: मानसून में बार-बार होने वाली सर्दी-खांसी से हैं परेशान? ट्राई करें ये आसान और फायदेमंद हल्दी-अदरक की चाय. एकबार में मिलेगी राहत. नोट करें इसे बनाने की आसान विधि.

author-image

New Update

ginger turmeric tea recipe

ginger turmeric tea recipe Photograph: (ai-generated)

Ginger-Turmeric Tea Recipe: देश में मानसून की एंट्री हो चुकी है. लगभग हर राज्य में भारी बरसात हो रही है. इससे मौसमी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है. जी हां, दरअसल, कई बार लोग ऑफिस से आते-जाते या बच्चे स्कूल से आते-जाते बारिश में भीग जाते हैं. ऐसे में उनकी सेहत बिगड़ जाती है. सर्दी-खांसी होना तो बिल्कुल कॉमन होता है. ऐसे में फिर आप सीधे डॉक्टर के पास भागते हैं. पर क्या आप जानते हैं ये सभी मौसमी बीमारियां हैं. इन्हें आप घर पर आसानी से ठीक कर सकते हैं. आपकी किचन में ही इसका इलाज छिपा हुआ है.

अदरक-हल्दी की चाय पिएं (Benefits of Haldi-Adrak Chai)

अगर आप अदरक और हल्दी की चाय पीते हैं तो आपको बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी या गले में खराह जैसी समस्याओं से राहत मिलती है. बता दें कि यह कोई आम चाय नहीं है. यह एक पावरफुल आयुर्वेदिक काढ़ा होता है, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है. ये हर्बल चाय आपको अंदर से फिट रखेगी. 

ये भी पढ़ें- Cold-Drink और संतरे का जूस जैसी ड्रिंक्स से बढ़ रहा कैंसर का खतरा! नई रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

इस हर्बल टी के फायदे

इम्युनिटी- हल्दी में करक्यूमिन नाम का एक एक्टिव कंपाउंड होता है. हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो बॉडी के इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाता है, जिससे छोटे-मोटे वायरस आपके पास भी नहीं आते.

सर्दी-खांसी से तुरंत राहत- अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है. यह गले की खिचखिच, सूजन और खांसी को ठीक करने में असरदार होता है. गला खराब हो या नाक बंद है, अदरक की गर्माहट से आपको तुरंत राहत मिलेगी.

इन्फेक्शंस से बचाव- बारिश के दौरान हवा-पानी में बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं. अदरक और हल्दी दोनों में ही नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं. ये इन्फेक्शंस को शुरुआत में ही खत्म कर देते हैं.

कैसे बनाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर चाय? (How to Make Immunity Booster Tea)

इसे बनाना काफी सिंपल है और इसमें आपको 7 से 8 मिनट का समय लगेगा.

सामग्रियां (Ingredients)

  • एक छोटा टुकड़ा अदरक 
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (कच्ची हल्दी मिले तो सबसे बेस्ट)
  • 1.5 कप पानी
  • थोड़ी सी काली मिर्च का पाउडर
  • एक चम्मच शहद या गुड़ 
ginger turmeric tea benefits
ginger turmeric tea benefits Photograph: (ai-generated)

नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गरम होने के लिए रख दें.
  • जब पानी थोड़ा उबलने लगे, तो उसमें कुचला हुआ अदरक, हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर डाल दें .
  • अब गैस को धीमा कर दें और इसे अच्छे से पकने दें. इस पानी को कम से कम 5 मिनट तक अच्छे से उबालें. ऐसा करने से अदरक और हल्दी का सारा अर्क पानी में मिल जाएगा.
  • जब पानी उबलकर लगभग एक कप तक रह जाए, तो गैस बंद कर दें . अब आप इसे कप में छान कर निकाल लें. आप चाहे तो इसे बिने छाने भी पी सकते हैं और अदरक के टुकड़ों को चबाकर खा सकते हैं.
  • चाय जब थोड़ी गुनगुनी हो जाए, तो उसमें मिठास के लिए आप थोड़ा सा शहद या गुड़ मिलाएं. ध्यान रखें कि उबलते हुए पानी में शहद कभी नहीं डालना चाहिए.

कब पिएं इस चाय को?

इस हर्बल टी को पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट होता है या फिर रात को सोने से पहले. अगर आपको लग रहा है कि गला खराब होने वाला है या बदन दर्द कर रहा है, तो दिन में दो बार इसे जरूर पीएं.

ये भी पढ़ें- Coffee Myths: कॉफी से जुड़े ये 5 झूठ, जिन्हें आपको आज ही भूल जाना चाहिए

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.