Akshay Kumar Mohra Re-Release: साल 1994 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहरा 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर की रामायण के साथ रिलीज होगी.
Akshay Kumar Mohra Re-Release: साल 1994 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहरा 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर की रामायण के साथ रिलीज होगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/26/mohra-re-release-2026-10-26-19-41-35.png)
Akshay Kumar Mohra Re-Release: इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पार्ट-1 रिलीज होगा. इस बड़े बजट की फिल्म को लेकर महीनों से चर्चा हो रही है. लेकिन अब इसी दौरान 90 के दशक की एक ब्लॉकस्टर फिल्म भी बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. दरअसल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की ‘मोहरा’ (Mohra) करीब 32 साल बाद थिएटर्स में फिर से री- रिलीज होने जा रही है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि ‘मोहरा’ की री-रिलीज ऐसे समय पर हो रही है, जब ‘रामायण’ रिलीज हो रही है. ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, मोहरा की रि-रिलीज का ‘रामायण’ की कमाई पर कितना असर पड़ेगा, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी.
6 नवंबर को थिएटर्स में लौटेगी ‘मोहरा’
हाल ही में ‘मोहरा’ को दोबारा रिलीज करने का ऐलान फिल्म के प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की. फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. गौरतलब है कि यह फिल्म 1 जुलाई 1994 को करीब 32 साल पहले रिलीज हुई थी. उस दौरान फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी. इस बार फिल्म को पुराने प्रिंट में नहीं, बल्कि 4K फॉर्मेट में रिलीज करने की तैयारी है. जिससे दर्शक फिल्म को बेहतर विजुअल क्वालिटी में देख सकेंगे.
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा ये सितारे आएंगे नजर
‘मोहरा’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टारकास्ट भी मानी जाती है. फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रवीना टंडन, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल और रजा मुराद जैसे कलाकार ने बेहतरीन एक्टिंग की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्म के बाद दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब चर्चा में हुई. वहीं, सुनील शेट्टी का एक्शन और नसीरुद्दीन शाह का किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा. इसी फिल्म को एक बार फिर उन दर्शकों को इसे बड़े पर्दे पर दोबारा देखने का मौका मिलेगा, जिन्होंने इसे 1994 में देखा था.
फिल्म के ये गाने हुए पॉपुलर
‘मोहरा’ की पॉपुलैरिटी में इसके गाने सबसे बड़ी वजह रहे. फिल्म का गाना ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ रिलीज के बाद काफी हिट हुआ. इस गाने के बाद रवीना टंडन को ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से भी पहचान मिली. इसके अलावा ‘टिप टिप बरसा पानी’, ‘सुबह से लेकर शाम तक’ और ‘ऐ काश कहीं ऐसा होता’ भी सुपरहिट रहे. इनमें से कई गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं. फिल्म का ‘टिप टिप बरसा पानी’ को बॉलीवुड के यादगार गानों में गिना जाता है.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से होगी टक्कर?
जहां मोहरा 6 नवंबर को रि-रीलीज होगी, वहीं, उससे एक दिन पहले रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पार्ट-1 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी. ऐसे में दोनों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. हालांकि, ऐसा साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है कि मोहरा की री-रिलीज रणबीर की मेगा बजट को टक्कर दे पाएगी. ये तो दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद साफ होगा सकेगा कि किसकी कमाई पर असर पड़ा. बता दें कि रामायण का डायरेक्शन जाने-माने निर्देशक नितेश तिवारी ने किया है और नामित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे.
ये फिल्में भी हो सकती है री-रिलीज
मोहरा की री-रिलीज के साथ ये भी खबर सामने आ रही है कि 80 और 90 के दशक की दूसरी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने किया जाएगा.री-रिलीज से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, ‘विधाता’ (1982), ‘युद्ध’ (1985), ‘त्रिदेव’ (1989) और ‘गुप्त’ (1994) जैसी फिल्मों को भी फ्यूचर में सिनेमाघरों में वापस लाने की तैयारी है.
ये भी पढ़ें: इमरान खान की भारत छोड़ने की डेडलाइन में बचे सिर्फ दो दिन, बॉम्बे हाइकोर्ट ने टाली सुनवाई, कौन से दिन की मिली अगली तारीख?
